सार
पवन सिंह ( Pawan Singh ) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। 'लॉलीपॉप लागेलू' ( Lolly Pop Lageli ) से मिली सफलता के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी पहचान बनाई। अब उन्हें पावरस्टार कहा जाता है।
Pawan Singh Journey From Lollipop Lagelu To Bollywood Success : भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार में पवन सिंह का नाम बहुत रिस्पेक्ट के साथ लिया जाता है। साल 2007 से वे लगातार दर्शकों और म्यूजिक लवर के फेवरेट बने हुए हैं। भोजपुरी के बाद अब पवन सिंह बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दे रहे हैं। स्त्री 2 के गाने आई नहीं चार्ट बस्टर में टॉप पर जगह बनाई थी। पावर स्टार कैसे इस मुकाम तक पहुंचे, उनकी जर्नी में क्या टर्निंग पॉइंट था. ये जानने की उत्सुकता हर फैंस को है।
लॉलीपॉप लागेलू के बोल सुन हंसने लगे थे पवन सिंह
पवन सिंह को गाने का शौक तो बचपन से ही था। हालांकि सफलता के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। ये साल 2007 की बात है जब पवन सिंह अपने गाने को हिट कराने के लिए जुगत लगा रहे थे। भोजपुरी पावर स्टार ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने सबसे पहले हिट सॉन्ग की मेकिंग के बारे में बड़ा खुलासा किया था। दरअसल उनके एल्बम के फायनेंसर चाहते थे कि गाना ऐसा हो जो लोगों की पसंद के मुताबिक हो, श्रोताओं को महिलाओं पर बेस्ड गाने बनाने चाहिए। इसके बाद जाहिद अख्तर ने एक गाना लिखा, इसे देखकर पवन सिंह हंसने लगे थे, उन्हें लगा था ये कैसे बोल हैं। क्या ये हिट होगा। साला 2007 की अंतिम तिमाही में रिलीज हुआ गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद पवन सिंह ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Album (गाना ) :- Lolly Pop Lageli ( लॉलीपप लागेली)
Singer( गायक) :- Pawan Singh ( पवन सिंह )
Writer ( गीतकार ) :- Zahid Akhtar ( ज़ाहिद अख्तर )
Music :- Vinay Vinayak ( विनय विनायक )
गाना हिट हुआ तो बनते रहे रिमेक
पवन सिंह के गाने इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। उनकी नेचुरल और ठेट स्टाइल दर्शकों को खूब भाती है। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ को अलग-अलग चैनल से कई बार रिलीज किया गया है। इसे हर जगह कई मिलियन व्यूज मिले हैं। Tu Lagawelu Jab Lipastic टाइटल से Ishtar Regional के यू ट्यूब चैनल पर 14 साल पहले अपलोड किए गए इस गाने तो अब तक 19 मिलियन व्यूज मिले हैं।