सार
Pawan Singh Viral Bhojpuri Song: पवन सिंह और नम्रता मल्ला का गाना 'लाल घाघरा' सुपरहिट! गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़े। जानिए क्या है इस गाने में खास, जिसने मचाया धमाल!
Pawan Singh Namrita Malla Lal Ghaghra : भोजपुरी इंडस्ट्री में वीडियो सॉन्ग खूब पसंद किए जाते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ , अक्षरा सिंह और शिल्पी राज के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह तो अब सुपरहिट की गारंट बन चुके हैं। उनके महीने में दो-तीन गाने तो रिलीज हो ही जाते हैं,इसमें ज्यादातर सॉन्ग घंटों में मिलियन व्यूह बटोरते हैं। यहां हम आपको नम्रता मल्ला के साथ उनके वायरल सॉन्ग लाल घाघरा की डिटेल शेयर कर रहे हैं।
पवन सिंह- नम्रता मल्ला का लााल घाघरा गाना है सुपरहिट
पवन सिंह और नम्रता मल्ला का भोजपुरी गाना लाल घाघरा सारेगामाा हम भोजपुरी ( Saregama Hum Bhojpuri )यू ट्यूब चैनल पर Sep 14, 2022 को रिलीज हुआ था। इसे 9 अप्रैल 2025 को खबर लिखे जाने तक 375,999,432 views मिल चुके हैं। इसमें एक्टर और सिंगर के डांस मूव्स और नम्रता मल्ला की ग्लैमरस अदाओं ने गजब का असर छोड़ा है। गाने की बीट बहुत शानदार है। ये शादी, विवाह और दूसरे इवेंट में खूब बजाया जाता है। इस पर लोग ताबड़तोड़ डांस करके अपने फेवरेट स्टार को कॉपी करने की कोशिश करते हैं।
Singer ( गायक ) :- Pawan Singh & Shilpi Raj ( पवन सिंह और शिल्पी राज)
Feat ( फीचर ) :- Pawan Singh & Namrita Malla ( पवन सिंह और नम्रता मल्ला )
Writer ( गीतकार ) :- Vijay Chauhan ( विजय चौहान )
Music ( संगीत ) :- Shubham Raj ( शुभम राज)
पवन सिंह हिंंदी बेल्ट में भी बेहद पॉप्युलर
पवन सिंह भोजपुरी के सुपरहिट सिंगर और एक्टर हैं, उनकी आवाज और डांस के करोड़ों प्रशंसक है। वे अब बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज दे रहे हैं। स्त्री 2 का गाना आई नहीं को आवाज देने वाले पवन सिंह के लाइव परफॉरेंस को देखने हजारों की भीड़ जुटती है। वे एख शो के लिए 5 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। वहीं नम्रता मल्ला एक ट्रेंड डांसर हैं, वे गानों को कोरियोग्राफ भी करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने डांस वीडियो शेयर करके तारीफें बटोरती हैं।