Shiv Bhojpuri Song:  पवन सिंह का 'आइल सावन' गाना शिव के इस पवित्र मंथ में खूब सुना जाता है। तीन साल पहले रिलीज ये सॉन्ग आज भी दर्शकों और भक्तों का फेवरेट बना हुआ है। यहां इसी गाने की डिटेल और वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

साल 2025 में कब होगी सावन महीने की शुरुआत

सावन का पवित्र महीने की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान हर तरफ भक्ति का माहौल बनता हुआ नजर आ रहा है। इस साल 2025 में 10 जुलाई ( संभावित) से 9 अगस्त तक पूरे देश में कावंड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। वहीं भक्त शिव भजनों में डूब जाते हैं।

भक्तों को क्यों रहता सावन सोमावार का इंतजार

इस बार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है, इसके साथ ही भोलेनाथ के दर्शन और उनकी पूजा का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान कांवड़ यात्रा का उत्साह भी अपने चरम पर होगा। दूर-दूर से शिव भक्त पवित्र जल लेकर

सिद्ध मंदिरों में भोलेनाथ को अर्पित करते हैं। इस दौरान पूरा माहौल बोल बम के जयकारों से गूंज उठता है। वहीं कांबड़िए और जगह-जगह भगवान शिव के गीतों की बयार बहती है। इसमें पवन सिंह के गाए गाने खूब सुने जाते हैं।


YouTube video player

‘आइल सावन’, जिसने मचाई धूम

‘आइल सावन’ गाना Jul 11, 2022 को सावन के महीने में रिलीज हुआ था। इसने उस समय भी खूब वाहवाही बटोरी वहीं ये गाना पवन सिंह के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। इसे अब तक यूट्यूब पर 58 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह और अलका झा द्वारा गाया गया एल्बम ‘ओम नमः शिवाय’ के इस गाने को रोशन सिंह विश्वास ने लिखा हैं, इसमें प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। 

पवन सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग  भगवान करस रिलीज को तैयार 
पवन सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग भगवान करस भी रिलीज के लिए तैयार है। पावर स्टार ने इसकी एक झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वे इसमें बढ़ी हुआ दाढ़ी और थके चेहरे से गमगीन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया- कल सुबह ( 6 जुलाई 2025 ) 06:30 में आ रहा है @meeramusicindia के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से आप सभी का प्यार दुलार बना रहे ।

 

View post on Instagram