Arti Sing Pregnancy Difficulties: गोविंदा की भांजी आरती सिंह इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शादी के बाद प्रेग्नेंसी को लेकर उठ रहे सवालों पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि अगर नेचुरल तरीके से मां नहीं बन पाईं, तो वह बच्चा गोद लेने के लिए तैयार हैं। पति दीपक चौहान भी उनके इस फैसले में पूरा साथ दे रहे हैं। 

बिग बॉस 13 सीजन में मजूबत दावेदार रह चुकी आरती सिंह हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रेंग्नेंसी में आ रही दिक्कत पर भी बोलीं। फैमिली प्लानिंग को लेकर गोविंदा की भांजी ने कहा कि शादी से पहले ही अपने पति दीपक चौहान ( Deepak Chauhan) को अपनी उम्र और प्रेग्नेंसी से जुड़ी संभावित परेशानियों के बारे में बता दिया था।

'पति ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो बच्चा गोद ले लेंगे'

आरती ने कहा कि 40 की उम्र में प्रेग्नेंसी आसान नहीं होती, इसलिए उन्होंने पहले ही क्लियर कर दिया था कि अगर वह मां नहीं बन पाईं, तो वह बच्चा गोद लेंगी। इस पर उनके पति दीपक ने भी पूरा सपोर्ट दिखाया और कहा कि जरूरत पड़ी तो वे एडॉप्शन का रास्ता अपनाएंगे। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें एग फ्रीजिंग के बारे में जानकारी थी, लेकिन इंजेक्शन से डर की वजह से उन्होंने यह ऑप्शन नहीं चुना। उनका मानना है कि दुनिया में कई ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें एक घर और प्यार की जरूरत होती है।

‘मेरे भाई कृष्णा को गोविंदा मामा ने पाला’

हाउटफ्लाई से बातचीत में आरती ने कहा कि मेरी मां का निधन 37 साल की उम्र में हो गया था, उस वक्त मैं बस 1 महीने की थी। मेरे पिता के देहांत से पहले , मेरी गीता मां को उन्होंने मुझे सौंप दिया था। मेरा भाई भी कृष्णा भी मामा गोविंदा के पास पला बढ़ा है। वो मुझे दूर था। मेरे पालने वाली फैमिली ने मुझे बहुत प्यार दिया, केयर किया।

और पढ़ें: Janhvi Kapoor: इस मूवी के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जाह्नवी कपूर, बोलीं-लगा लोग मुझसे नफरत करते हैं

गोद ली हुई मां का रिश्ता मेरी रियल मां से था

आरती ने बताया कि गीता मां मेरी मां की कजिन की भाभी थीं। वो मेरी मां के बेहद करीबी थीं। उन्होंने मुझे प्यार से पाला। मुझे खुद किसी ने पाला है, और अगर मैं मां नहीं बन सकती,तो बच्चा गोद ले लुंगी। किसी बच्चे को घर देना खूबसूरत है।

‘नौकर ने गलत करना चाहा था’

आरती ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनके नौकर ने ही उनके साथ गलत करना चाहा था, जब वो 13 साल की थीं। वो बचने के लिए घर की दूसरी मंजिल से कूद गई थीं। मैं इतना मजबूत थी कि मुझे कुछ नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: सौरभ द्विवेदी ने उड़ाया राजपाल यादव का मजाक, सपोर्ट में उतरे सलमान खान ने दिया करारा जवाब