Salman Khan Supports Rajpal yadav : सलमान खान ने राजपाल यादव को सपोर्ट करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया। अवॉर्ड शो में पत्रकार सौरभ द्विवेदी द्वारा डॉलर को लेकर तंज कसने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद सलमान का ट्वीट चर्चा में है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके सपोर्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

राजपाल यादव हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में उस वक्त चर्चा में आ गए, जब एक पत्रकार ने उन पर लोन और डॉलर रेट को लेकर तंज कसा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर बहस छिड़ गई। इस बीच सलमान खान ने आगे आकर राजपाल को सपोर्ट किया और अपने ट्वीट से यादव का मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया है। सलमान ने इस दौरान राजपाल यादव के काम की तारीफ की। उनके इस रुख की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

अवॉर्ड शो में राजपाल यादव पर तंज, वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा, "राजपाल भाई, डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं।” इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इसे लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। गौरतलब है कि राजपाल यादव पिछले कुछ समय से अपने चेक बाउंस केस की वजह से चर्चा में हैं।

Scroll to load tweet…

यह मामला 2010 का उस वक्त का है, जब यादव ने बतौर डायरेक्टर अपनी डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का कर्ज लिया था और फिल्म फ्लॉप होने के बाद वे उसे चुका नहीं पाए थे। ब्याज के चलते यह रकम 9 करोड़ तक पहुंची, जिसमें से 3 करोड़ यादव ने चुका दिए हैं, जबकि 6 करोड़ चुकाने बाकी है। 

सलमान खान ने द्विवेदी को दिया करारा जवाब

पूरे मामले को लेकर सलमान खान ने X पर लिखा, "राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है और बार-बार। क्योंकि आप अपने काम को जानते हो और वैल्यू लाते हो। काम आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा। हकीकत यही है। और याद रखना, कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल जाता है। देना है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है।”

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर सलमान की तारीफ

सलमान खान द्वारा राजपाल यादव को सपोर्ट करने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सलमान भाई हमेशा बुरे वक्त में सबका साथ देते हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “कम से कम किसी ने तो सार्वजनिक तौर पर सपोर्ट किया।” एक यूजर ने लिखा है, "वाह सलमान भाई! आपने आज दिल जीत लिया इंडिया का। आज जो आपको ट्रोल करते आए हैं, उनका दिल भी बदल गया होगा। ये होती है अपनेपन की बात। साथ रहे, साथ काम किया, फिर अगर कोई मुसीबत आ जाए तो भी साथ मिलकर ही पार लगाना होता है। राजपाल सर का कर्ज बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए कोई बड़ी रकम नहीं है।" बता दें कि राजपाल यादव ने सलमान खान के साथ 'मुझसे शादी करोगी', 'पार्टनर' और 'मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों में काम किया है।