MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhooth Bangla Hit, लेकिन अक्षय कुमार को झटका, यह मोस्ट अवैटेड फिल्म बीच में हुई बंद!

Bhooth Bangla Hit, लेकिन अक्षय कुमार को झटका, यह मोस्ट अवैटेड फिल्म बीच में हुई बंद!

अक्षय कुमार की हालिया रिलीज हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई है। लेकिन इस बीच उन्हें तगड़ा झटका लगा है। उनकी एक फिल्म, जो 4 साल से चर्चा में थीं, बंद हो गई है। जानिए आखिर क्या है अक्षय कुमार की फिल्म बंद होने की वजह...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 28 2026, 02:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
अक्षय कुमार की वो फिल्म, जो बंद हो गई
Image Credit : Facebook

अक्षय कुमार की वो फिल्म, जो बंद हो गई

हम बात कर रहे हैं 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' की, जिसका ऐलान 2022 में हुआ था। इस मराठी फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका कर रहे थे। फिल्म से उनका लुक तक मीडिया में वायरल हो गया था। इस फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे थे और दिवाली 2023 पर यह रिलीज होनी थी। लेकिन अब भी अटकी हुई है।

25
आखिर क्यों बंद हुई 'वेडात मराठे वीर दौडले सात'
Image Credit : Facebook

आखिर क्यों बंद हुई 'वेडात मराठे वीर दौडले सात'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग बीच में ही रुक गई क्योंकि प्रोड्यूसर को गंभीर फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस कारण फिल्म अनिश्चितकाल के लिए ठप हो गई। कथिततौर पर अक्षय कुमार ने भी सिर्फ 3 दिन शूट करने के बाद प्रोजेक्ट से दूरी बना ली और आगे बढ़ गए।

यह भी पढ़ें : Priyanka Chopra New Movie: प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी धमाकेदार फिल्म! यहां पढ़ें पूरी डिटेल

35
'वेडात मराठे वीर दौडले सात' की कहानी
Image Credit : Facebook

'वेडात मराठे वीर दौडले सात' की कहानी

यह फिल्म मराठा सेना के 7 वीर योद्धाओं की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 24 फरवरी 1674 को नेसरी की ऐतिहासिक लड़ाई में बहादुरी दिखाई थी। सेनापति प्रतापराव गूजर के नेतृत्व में इन योद्धाओं ने दुश्मन की भारी सेना के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी वीरता को एक प्रसिद्ध कविता में अमर किया गया, जिससे फिल्म का टाइटल लिया गया है।

45
'वेडात मराठे वीर दौडले सात' की स्टार कास्ट
Image Credit : Facebook

'वेडात मराठे वीर दौडले सात' की स्टार कास्ट

'वेडात मराठे वीर दौडले सात' में प्रवीण तरडे प्रताप राव गूजर का रोल निभा रहे थे। उनके अलावा विशाल निकम, विरत मडके, हरदीक जोशी, सत्या मांजरेकर, उत्कर्ष शिंदे, जय दुधाने, गौरी इंगावले और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी अहम् रोल कर रहे थे। अक्षय कुमार का इसमें एक्सटेंडेड कैमियो बताया जा रहा था। महेश मांजरेकर के साथ वसीम कुरैशी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Release Date: फाइनली रिलीज होगी विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन'! किस तारीख को आ रही?

55
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर मुनाफ़ा बटोर रही
Image Credit : Facebook

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर मुनाफ़ा बटोर रही

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर बजट रिकवर करने के बाद मुनाफ़ा बटोर रही है। koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है, जबकि भारत में इसकी 11 दिन की कमाई लगभग 131.16 करोड़ रुपए हो गई है। यानी फिल्म लगभग 11.16 करोड़ रुपए के फायदे में है, जो बजट का लगभग 9 फीसदी से ज़्यादा है। फिल्म थिएटर्स में अभी भी ठीकठाक कमाई कर रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mardaani 3 Success: 30 दिन Netflix पर ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर ₹53 करोड़ कमाई, रानी मुखर्जी की बड़ी जीत
Recommended image2
Priyanka Chopra New Movie: प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी धमाकेदार फिल्म! यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Recommended image3
Highest Paid Actors: भोजपुरी के 7 सबसे महंगे एक्टर, जानिए कौन लेता है कितनी फीस?
Recommended image4
The Kerala Story 2 OTT Release Date में बड़ा ट्विस्ट, जानिए अब कब और कहां देखें यह फिल्म?
Recommended image5
Jana Nayagan Release Date: फाइनली रिलीज होगी विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन'! किस तारीख को आ रही?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved