BOX OFFICE फोड़ चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, सबूत हैं ये 10 फिल्में
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी वाली गोलमाल सीरीज की पांचवीं फिल्म की हाल ही में घोषणा की गई थी। बताया जा रहा है कि मूवी की शूटिंग जल्दी ही मुंबई लोकेशन पर शुरू होने वाली है। इसी बीच अजय-रोहित की जोड़ी वाली हिट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

अजय देवगन-रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज
अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने गोलमाल सीरीज की 4 फिल्मों में साथ किया। ये चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इस सीरीज की पहली फिल्म 2008 में आई थी। इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म की अब 5वीं किस्त आ रही है, जो 2027 में रिलीज होगी।
सिंघम सीरीज
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम सीरीज भी हिट रही। इस एक्शन थ्रिलर सीरीज की पहली फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी और जबरदस्त हिट सही थी। इसके बाद 2014 और 2024 में फिल्में आईं और सभी हिट रही।
ये भी पढ़ें... Ajay Devgn की गोलमाल 5 में किस सुपरस्टार की एंट्री? इतना खतरनाक होगा रोल
फिल्म जमीन
रोहित शेट्टी की अजय देवगन के साथ पहली फिल्म जमीन थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अजय के साथ अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु भी थी। फिल्म प्लेन हाईजैक सब्जेक्ट पर बनी थी। ये मूवी 2003 में आई थी।
फिल्म ऑल द बेस्ट
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी की कॉमेडी फिल्म ऑल द बेस्ट 2009 में आई थी। इस हिट मूवी में अजय के साथ संजय दत्त, फरदीन खान, बिपाशा बसु, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर थे।
फिल्म बोल बच्चन
2012 में आई अजय देवगन-रोहित शेट्टी की फिल्म बोल बच्चन ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में अभिषेक बच्चन, असिन, प्राची देसाई, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह थे। ये फिल्म 1979 में आई फिल्म गोलमाल पर बेस्ड थी।
ये भी पढ़ें... OTT की शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री, आखिरी 10 मिनट ने बदली पूरी कहानी-क्लाइमैक्स भयानक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।