- Home
- Entertainment
- ऐश्वर्या का साथ रेड कार्पेट पर चलना ‘डरावना’, अभिषेक बच्चन ने बीवी को लेकर जाहिर किया अपना डर
ऐश्वर्या का साथ रेड कार्पेट पर चलना ‘डरावना’, अभिषेक बच्चन ने बीवी को लेकर जाहिर किया अपना डर
Abhishekh Bachchan On Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन ने हाल ही में ऐश्वर्या राय के साथ रेड कार्पेट पर चलने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने इसे ‘डरावना’ बताते हुए कहा कि ऐश्वर्या की मौजूदगी में वे खुद को काफी ऑकवर्ड महसूस करते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी रेड कार्पेट पर उतरती हैं, हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। उनकी ग्रेस और एलिगेंस का हर कोई कायल है। जब पूर्व मिस वर्ल्ड रेड कार्पेट पर चलती हैं, तो उनके साथ अभिषेक बच्चन भी चलने से डरते हैं। वो अपनी पत्नी के औरा के आगे फीका महसूस करते हैं। आइए बताते हैं, अमिताभ बच्चन के लाडले ने अपनी पत्नी के बारे में क्या कुछ कहा।
'मैं लकड़ी का टुकड़ा बना जाता हूं'
हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को लेकर कई सारी बातें की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'क्या आपने मेरी पत्नी को देखा है? क्या आपने उन्हें रेड कार्पेट पर देखा है? उनके साथ रेड कार्पेट पर चलना मेरे लिए बहुत डरावना होता है। वो सब इतने प्रोफेशनल होते हैं और मैं एकदम लकड़ी का टुकड़ा लगने लगता हूं। मुझे समझ नहीं आता कि क्या करूं हाथ जेब में रखूं या कैसे खड़ा रहूं। मैं बहुत ऑकवर्ड हो जाता हूं, इसलिए फोटोग्राफर्स बार-बार कहते हैं, ‘एक और स्माइल प्लीज।’
'ऐश के साथ रेड कार्पेट पर नर्वस हो जाता हूं'
अभिषेक ने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार रेड कार्पेट पर उनकी नर्वसनेस इतनी ज्यादा थी कि फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा, 'सर, हमने क्या गलती की है? आप इतने नाराज क्यों दिख रहे हैं?' इस पर अभिषेक हंसते हुए बोले कि उन्हें खुद समझ नहीं आया और उन्होंने तुरंत माफी मांग ली।
'आराध्या के लिए हम खुद उदाहरण बनते हैं'
बातचीत के दौरान अभिषेक ने अपनी पेरेंटिंग स्टाइल पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह और ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को सीख देने के बजाय खुद उदाहरण बनकर दिखाने में विश्वास रखते हैं। उनके मुताबिक, 'हम घर में रोल्स को लेकर कोई बंटवारा नहीं करते। हम बस अपनी वैल्यूज और मॉरल्स के साथ एक अच्छी जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं, जिसे हमारा बच्चा देखकर खुद सीखता है।'
इसे भी पढ़ें: Ramayana Debate: रणबीर कपूर की 'रामायण' पर छिड़ी बहस, 'राम' या 'रामा', क्या है सही?
कब हुई थी ऐश्वर्या अभिषेक की शादी
अभिषेक और ऐश्वर्या ने अप्रैल 2007 में शादी की थी और नवंबर 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। दोनों ने ‘कुछ ना कहो’, ‘उमराव जान’, ‘धूम 2’, ‘गुरु’, ‘सरकार राज’ और ‘रावण’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
और पढ़ें: Naagin 7 में अक्षय कुमार की एंट्री! नाग गुरु के रोल में देख एक्साइटेड हुए फैन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।