Gujarat Assembly Election 2022: दस बार विधायक रहे कद्दावर आदिवासी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन सिंह राठवा ने बेटे संग भाजपा ज्वाइन कर ली। दावा किया जा रहा है कि भाजपा उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए 32 साल से फील्डिंग जमा रही थी और इस बार वे अचानक ही उसकी झोली में आ गिरे।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में क्रिकेटर से राज्यसभा सांसद बने हरभजन सिंह भी शामिल हैं।
पी.चिदंबरम ने कहा कि गुजरात के लोगों को अब इस अहंकारी सरकार को बदल देना चाहिए। उन्होंने गुजरात के लोगों से भाजपा सरकार बदलने और इस बार कांग्रेस को मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी परिपक्व संसदीय लोकतंत्रों में लोग समय-समय पर सरकारें बदलते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने अकाउंट हैंडल से एक ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल न आतंकी है और ना ही भ्रष्ट। केजरीवाल जनता का लाडला है और भाजपा को इससे तकलीफ है।
Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में अपने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटने वाली है। बहुत संभव है कि वे 11 विधायक, जिनमें 5 की उम्र 75 से 78 साल और 6 की उम्र 71 से 74 साल के बीच है, के टिकट कट जाए।
गुजरात मे चुनाव आते ही जनता भी अपनी मांगों को लेकर संजीदा हो गई है। गुजरात के नवसारी में 18 गांवों के लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है।
Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा नेता अमित शाह ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए कैसे हर घर जल योजना शुरू की और धीरे-धीरे इसे पूरा करते गए।
गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। चुनाव से पहले जी सीएम कैंडीडेट के नाम पर नाराजगी कई नेताओं में देखी जा रही है।
Gujarat Assembly Election 2022: चुनाव से पहले पाटीदारों आपसी मतभेद हो गए हैं। इतने सारे गुट बन गए हैं कि कोई किसी की बात नहीं सुन रहा। एक पक्ष बैठक बुलाता है, तो दूसरा टालमटोल कर इसे रद्द करा देता है।
Gujarat Assembly Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में मुस्लिम, आदिवासी और दलित बहुल 30 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी खड़े कर सकती है। अहमदाबाद की रिजर्व सीट दाणीलिमडा विधानसभा सीट पर कौशिक परमार को टिकट देकर उन्होंने इसके संकेत दे दिए हैं।