UGC NET December Exam 2025 Result Out: एनटीए की ओर से UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यहां चेक करें UGC NET दिसंबर स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की और कट-ऑफ। जानिए JRF, Assistant Professor और Ph.D. के लिए कितने कैंडिडेट पास हुए।
UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम में शामिल देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आपने दिसंबर-जनवरी में आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो अब आप अपने नतीजे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर ही JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और Ph.D. एडमिशन के लिए योग्य उम्मीदवार तय होते हैं।
UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा कब और कैसे हुई?
UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित हुई थी। परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित हुई थी और इसमें लगभग 9,93,702 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 7,35,614 उम्मीदवार उपस्थित हुए। देशभर में 663 परीक्षा केंद्रों पर 283 शहरों में यह परीक्षा संपन्न हुई।
UGC NET December Result 2025: कितने कैंडिडेट पास हुए?
UGC NET दिसंबर 2025 के रिजल्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। जिसके अनुसार-
- JRF और Assistant Professor के लिए क्वालिफाइड- 5,108 उम्मीदवार
- Assistant Professor & Ph.D. एडमिशन के लिए क्वालिफाइड- 54,713 उम्मीदवार
- Ph.D. एडमिशन के लिए केवल: 1,17,058 उम्मीदवार
UGC NET दिसंबर 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?
अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को यह स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- UGC NET दिसंबर 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
- अब सबमिट बटन दबाएं, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका हार्ड कॉपी रखें।
UGC NET December Result 2025 Direct Link
UGC NET December 2025 Cut Off: कट-ऑफ और फाइनल आंसर की
NTA ने सभी कैटेगरी के लिए कट-ऑफ भी जारी कर दी है। कट-ऑफ और फाइनल आंसर की के लिए डायरेक्ट लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान दें, रिजल्ट रिवैल्यू या री-चेकिंग के लिए नहीं भेजा जा सकता।


