- Home
- Career
- SBI Job Vacancy: 50 लाख CTC वाली नौकरी! एसबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
SBI Job Vacancy: 50 लाख CTC वाली नौकरी! एसबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
SBI Careers: SBI SCO Recruitment 2026 के तहत स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। 50 लाख रुपये तक सैलरी, इंटरव्यू के आधार पर चयन और 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका है। जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस समेत जरूरी डिटेल।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में खास बात यह है कि चयन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होगा और कुछ पदों पर सालाना पैकेज 50 लाख रुपये तक दिया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 116 पद भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IS Audit), डिप्टी मैनेजर (IS Audit) और डिप्टी मैनेजर (चार्टर्ड अकाउंटेंट- इंटरनल ऑडिट)। आगे पढ़ें किस पर पर कितनी मिलेगी सैलरी।
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IS Audit) वैकेंसी और सैलरी
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IS Audit)-12 पद। यह कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पोस्ट है। उम्र सीमा 27 से 45 वर्ष (31 जनवरी 2026 तक) तक है। सालाना CTC 50 लाख रुपये तक है। पोस्टिंग मुंबई, हैदराबाद या मोबाइल ड्यूटी मिल सकती है। कॉन्ट्रैक्ट अवधि 3 साल है, जिसे 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है। यह पद हाई-प्रोफाइल और हाई-सैलरी कैटेगरी में आता है, इसलिए अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए बढ़िया अवसर है।
डिप्टी मैनेजर (IS Audit) वैकेंसी और सैलरी
डिप्टी मैनेजर (IS Audit)- 43 पद। यह रेगुलर पोस्ट है (MMGS-II ग्रेड)। उम्र सीमा 25 से 35 वर्ष है। पोस्टिंग मुंबई, हैदराबाद या मोबाइल ड्यूटी। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग + इंटरव्यू शामिल है। रेगुलर पोस्ट पर बैंकिंग सेक्टर के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।
डिप्टी मैनेजर (चार्टर्ड अकाउंटेंट- इंटरनल ऑडिट) वैकेंसी और सैलरी
डिप्टी मैनेजर (चार्टर्ड अकाउंटेंट- इंटरनल ऑडिट)- 61 पद। रेगुलर पोस्ट (MMGS-II) है। उम्र सीमा 21 से 35 वर्ष है। पोस्टिंग हैदराबाद कॉर्पोरेट सेंटर, सर्किल ऑडिट ऑफिस या मुंबई में हो सकती है। ऑडिट के लिए भारत और विदेश में यात्रा करनी पड़ सकती है। रेगुलर पोस्ट पर बैंकिंग सेक्टर के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।
SBI SCO चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया में शामिल हैं-
- आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
- सीधा इंटरव्यू
- इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट
- अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होंगे, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
- सामान्य, EWS, OBC कैटेगरी: 750
- SC, ST, PwBD कैटेगरी: कोई शुल्क नहीं
- फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन करना होगा।
SBI SCO Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- करियर सेक्शन में संबंधित भर्ती लिंक खोलें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें।
- फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

