RBSE Rajasthan Board 12th Result Declared: RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। छात्र अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक, रोल नंबर से रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका यहां देखें।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 96.23% छात्र पास हुए हैं। बता दें कि RBSE 12th Result आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए एक साथ उपलब्ध है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन की, जहां बोर्ड के प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। लेकिन छात्र इस बात का ध्यान रखें कि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है। इसलिए अपने रोल नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें। नीचे देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें, स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत और रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड 12वीं में कुल 96.23% छात्र पास हुए हैं। स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो-

  • राजस्थान बोर्ड 12वीं आट्‌र्स रिजल्ट 2026: कुल पास प्रतिशत 97.54%
  • राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026: कुल पास प्रतिशत 93.64%
  • राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026: कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा है।

सीनियर उपाध्याय का रिजल्ट भी घोषित

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के साथ-साथ सीनियर उपाध्याय का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। इस वर्ष सीनियर उपाध्याय परीक्षा में शामिल हुए कुल 4,122 छात्रों में से 97.20% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

Where to Check Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां चेक करें?

छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं-

रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। अगर तुरंत रिजल्ट नहीं दिखे तो 5-10 मिनट इंतजार करें और फिर रिफ्रेश करें।

How to Check RBSE 12th Result 2026 Step by Step: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।
  • “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट जरूर कर लें।

RBSE 12th Result 2026: कितने छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल RBSE 12वीं परीक्षा 2026 में 8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, वहीं 910009 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।। परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक। राजस्थान बोर्ड ने पहली बार 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा मार्च महीने में की है।

Rajasthan Board 12th Result 2026: Arts, Science, Commerce Together- तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एकसाथ हुए जारी

जैसा कि हर साल होता है, इस बार भी RBSE 12वीं रिजल्ट तीनों स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce) के लिए एक साथ जारी किया गया। इससे छात्रों को अलग-अलग स्ट्रीम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Direct Link for RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बार्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

RBSE 12th Result 2026 Direct Link

RBSE 12th Result 2026 Release Date and Time: रिजल्ट जारी करने को लेकर कल ही कर दी गई थी पुष्टि

राजस्थान बोर्ड ने कल ही आधिकारिक पुष्टि कर दी थी कि RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज, 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट समय पर ही घोषित किया गया है।

  • राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी करने की डेट: 31 मार्च 2026
  • टाइम: सुबह 10:00 बजे
  • स्ट्रीम: आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स