MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • RBSE 10th Result 2026 Date: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट? कम नंबर आएं तो करें ये काम

RBSE 10th Result 2026 Date: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट? कम नंबर आएं तो करें ये काम

RBSE 10th Result 2026 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। जानिए रिजल्ट कब आयेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें और अगर नंबर कम आएं तो छात्रों को क्या करना चाहिए।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Mar 16 2026, 12:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द
Image Credit : Getty

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द

देशभर में इस समय बोर्ड रिजल्ट 2026 का दौर शुरू होने वाला है और लाखों छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार Board of Secondary Education Rajasthan (राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 20 मार्च के आसपास जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। सब जानना चाहते हैं कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आयेगा।

26
कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026
Image Credit : Getty

कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से परिणाम देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए जरूरी डिटेल जैसे अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद सबमिट करें। मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे छात्र डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट के दिन अपने एडमिट कार्ड को पहले से संभालकर रखें।

Related Articles

Related image1
Board Exam Result 2026: बिहार-राजस्थान समेत कई बोर्ड के रिजल्ट जल्द, उससे पहले छात्र और माता-पिता कर लें ये 7 जरूरी काम
Related image2
Agriculture Government Jobs: एग्रीकल्चर ग्रेजुएट के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 1 लाख तक होगी सैलरी
36
उम्मीद के मुताबिक नंबर न आएं तो घबराने की जरूरत नहीं
Image Credit : Getty

उम्मीद के मुताबिक नंबर न आएं तो घबराने की जरूरत नहीं

बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का दिन हर छात्र के लिए बड़ा होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि जितनी मेहनत की होती है, उतने नंबर नहीं आते। ऐसे में सबसे पहले यही समझना जरूरी है कि यह दुनिया का अंत नहीं है। थोड़ा दुख होना बिल्कुल सामान्य है, लेकिन उसी समय खुद को संभालना भी जरूरी है। कई एक्सपर्ट कहते हैं कि रिजल्ट आने के तुरंत बाद बड़ा फैसला लेने की बजाय थोड़ा समय लेना बेहतर होता है। शांत मन से सोचेंगे तो आगे का रास्ता साफ दिखाई देगा। जब रिजल्ट उम्मीद से कम आता है तो अक्सर छात्र खुद को ही दोष देने लगते हैं। लेकिन सही तरीका यह है कि आराम से बैठकर समझा जाए कि कमी कहां रह गई।

46
अकेले मत झेलिए, घर और टीचर से खुलकर बात कीजिए
Image Credit : Getty

अकेले मत झेलिए, घर और टीचर से खुलकर बात कीजिए

रिजल्ट खराब आने पर कई छात्र चुप हो जाते हैं और किसी से बात नहीं करते। यही गलती सबसे ज्यादा नुकसान करती है। ऐसे समय में माता-पिता, बड़े भाई-बहन या अपने टीचर से खुलकर बात करना बहुत जरूरी होता है। अक्सर उनका अनुभव और समझ आपको ऐसे रास्ते दिखा सकता है, जो शायद उस समय आपको खुद नजर नहीं आ रहे हों।

56
रिजल्ट फाइनल नहीं होता, सुधार का मौका हमेशा रहता है
Image Credit : Getty

रिजल्ट फाइनल नहीं होता, सुधार का मौका हमेशा रहता है

कई बार छात्रों को लगता है कि कॉपी में नंबर कम आए हैं। ऐसी स्थिति में रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन का विकल्प लिया जा सकता है। राजस्थान बोर्ड भी छात्रों को इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने का मौका भी देते हैं। इसलिए अगर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया है तो यह मान लेना गलत होगा कि अब कुछ नहीं हो सकता। पढ़ाई में सुधार का रास्ता हमेशा खुला रहता है।

66
याद रखें, एक रिजल्ट पूरी जिंदगी तय नहीं करता
Image Credit : Getty

याद रखें, एक रिजल्ट पूरी जिंदगी तय नहीं करता

आज जिन लोगों को हम सफल मानते हैं, उनमें से कई ऐसे भी हैं जिन्हें पढ़ाई के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। इसलिए अगर इस बार रिजल्ट अच्छा नहीं आया है तो इसे एक सीख की तरह लें। सही दिशा में मेहनत जारी रखेंगे तो आगे अच्छे मौके जरूर मिलेंगे। जिंदगी में आगे बढ़ने के रास्ते सिर्फ एक रिजल्ट से तय नहीं होते।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
परीक्षा समाचार
शिक्षा समाचार
राजस्थान समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
HPCL Jobs: इंजीनियर से HR और फाइनेंस तक 700+ वैकेंसी, फ्रेशर को भी मौका, सैलरी 2.8 लाख तक
Recommended image2
Agriculture Government Jobs: एग्रीकल्चर ग्रेजुएट के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 1 लाख तक होगी सैलरी
Recommended image3
CBSE Big Decision: इन 7 देशाें में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द! क्या बच्चों का साल बेकार जाएगा?
Recommended image4
Viral Video: मैथ पढ़ाने का ऐसा तरीका पहले नहीं देखा होगा, बच्ची ने पलभर में हल कर दिया मुश्किल सवाल
Recommended image5
Sarkari Naukri: 8वीं पास के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 18 से 40 हजार तक मिलेगी सैलरी
Related Stories
Recommended image1
Board Exam Result 2026: बिहार-राजस्थान समेत कई बोर्ड के रिजल्ट जल्द, उससे पहले छात्र और माता-पिता कर लें ये 7 जरूरी काम
Recommended image2
Agriculture Government Jobs: एग्रीकल्चर ग्रेजुएट के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 1 लाख तक होगी सैलरी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved