RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: RBSE राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज जारी नहीं होगा। जानिए राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की नई संभावित तारीख को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है? जारी होने के बाद रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें समेत पूरी डिटेल।

RBSE 10th Result 2026 Date Latest Updates: राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए 20 मार्च 2026 का दिन काफी अहम माना जा रहा था, लेकिन अब साफ हो गया है कि आज रिजल्ट जारी नहीं होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल अंतिम चरण में बताई जा रही है। करीब 10 लाख से अधिक छात्र इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में जानिए कि RBSE 10th Result 2026 डेट क्यों टला, अब कब आएगा?

RBSE 10th Result 2026: 20 मार्च को क्यों नहीं आया रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 10वीं के परिणाम की तारीख घोषित नहीं की है। बोर्ड सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया चल रही है, इसलिए रिजल्ट जारी करने में थोड़ा समय लग सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 23 मार्च 2026 के आसपास रिजल्ट घोषित किया जा सकता है, हालांकि फाइनल डेट बोर्ड की घोषणा के बाद ही तय मानी जाएगी।

अब राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब तक आ सकता है?

हालांकि बोर्ड ने नई तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 23 मार्च 2026 के आसपास परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है। जैसे ही बोर्ड अंतिम मंजूरी देता है, प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस साल कितने छात्रों ने दी थी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा?

इस बार RBSE कक्षा 10 की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। करीब 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच, एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी। समय: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक था। इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों की जांच और रिजल्ट तैयार करने में स्वाभाविक रूप से समय लग रहा है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने पर कहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक?

जब रिजल्ट घोषित होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट-

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

कई छात्र पहली बार बोर्ड रिजल्ट देखेंगे, इसलिए यह जानना जरूरी है कि रिजल्ट कैसे डाउनलोड करना है। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस-

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले RBSE Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या PDF सेव कर लें।

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं?

RBSE कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को एक न्यूनतम मानदंड पूरा करना होता है। जिसमें हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी है। कुल मिलाकर भी न्यूनतम पासिंग प्रतिशत होना चाहिए। इससे कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाते हैं। लेकिन ऐसे छात्रों के लिए भी बोर्ड दूसरा मौका देता है।

अगर एक-दो विषय में फेल हो जाएं तो क्या होगा?

कई बार छात्र एक या दो विषयों में कम अंक की वजह से परेशान हो जाते हैं, लेकिन RBSE में इसका समाधान है। बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा आमतौर पर अगस्त 2026 में हो सकती है। इससे छात्र उसी साल अपनी मार्कशीट सुधार सकते हैं। यानी साल खराब होने का डर नहीं रहेगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में गलती मिले तो क्या करें?

रिजल्ट देखने के बाद छात्र सबसे पहले अपनी मार्कशीट अच्छी तरह से चेक जरूर करें। इन चीजों को जरूर देखें-

  • नाम
  • रोल नंबर
  • विषयों के अंक
  • स्कूल का नाम
  • अगर इनमें कोई गलती हो, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 बनने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

इस साल बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए राज्यभर में 66 मूल्यांकन केंद्र बनाए थे और करीब 30,000 शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं। इतने बड़े स्तर पर डेटा तैयार करने और उसे डिजिटल रूप से अपलोड व सत्यापित करने में समय लगना स्वाभाविक है, इसलिए कभी-कभी रिजल्ट तय तारीख से आगे खिसक जाता है।