NEET UG 2026 Dress Code Guidelines: नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले NTA ने कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम सेंटर ड्रेस कोड और जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं। जानें परीक्षा केंद्र पर क्या पहनना है, क्या साथ ले जा सकते हैं और किन नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि एग्जाम के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

NEET UG Guidelines 3 May 2026: नीट यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को होने वाली है और अब जब एग्जाम की तारीख करीब है, तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी कर दी है। इस नोटिस में परीक्षा केंद्र पर क्या पहनना है, क्या साथ ले जाना है और किन नियमों का पालन करना जरूरी है, इन सभी बातों को साफ-साफ बताया गया है। अगर आप NEET उम्मीदवार हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 के लिए ड्रेस कोड से लेकर क्या ले जाएं क्या नहीं तक पूरी डिटेल जानें।

NEET UG 2026 परीक्षा से पहले जारी हुई अहम एडवाइजरी

NTA ने 30 अप्रैल 2026 को जारी नोटिस में साफ किया है कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर दिए गए ड्रेस कोड और नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। इसका मकसद है कि परीक्षा बिना किसी रुकावट और परेशानी के पूरी हो सके। 

NEET UG 2026 Exam: क्या-क्या ले जा सकते हैं परीक्षा हॉल में?

एजेंसी ने साफ निर्देश दिए हैं कि केवल ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) पानी की बोतल ही अंदर ले जाने की अनुमति होगी। किसी भी तरह का अतिरिक्त सामान परीक्षा हॉल में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

NEET UG 2026 एग्जाम सेंटर पर धार्मिक वस्त्रों को लेकर क्या नियम हैं?

NTA ने बताया है कि धार्मिक या आस्था से जुड़े वस्त्र पहनने की अनुमति है लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को जल्दी पहुंचना जरूरी है, ताकि सुरक्षा जांच (frisking) सही तरीके से हो सके।

NEET UG 2026 Dress Code: नीट स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोड?

परीक्षा के दिन कपड़ों को लेकर भी खास गाइडलाइन दी गई है। जिसके अनुसार-

  • हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें।
  • चाहें तो फुल स्लीव्स या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, लेकिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।
  • ज्यादा भारी या जटिल कपड़ों से बचने की सलाह दी गई है।
  • फुटवियर को लेकर जरूरी सलाह।
  • चप्पल या लो-हील जूते पहनें।
  • जटिल या भारी जूते सुरक्षा जांच में देरी कर सकते हैं।

NEET UG 2026 Advisory Direct Link Here

NEET UG 2026 परीक्षा हॉल समय से पहले पहुंचना क्यों जरूरी है?

NTA ने खास तौर पर सलाह दी है कि सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। जिन छात्रों को अतिरिक्त जांच की जरूरत हो सकती है, उन्हें और भी जल्दी पहुंचना चाहिए। इससे एंट्री और जांच प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

Scroll to load tweet…

NEET UG Exam 2026: हेल्पलाइन नंबर (जरूरत पड़ने पर संपर्क करें)

  • 011-40759000
  • 011-69227700
  • Email- neetug2026@nta.ac.in