ICSE ISC Result 2026 Pass Percentage: CISCE ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिए हैं। इस साल दोनों कक्षाओं में 99% से ज्यादा छात्र पास हुए हैं। यहां जानें 10वीं, 12वीं का पास प्रतिशत, जेंडर वाइज रिजल्ट, टॉप रीजन, रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक समेत पूरी डिटेल।

CISCE ICSE and ISC Result 2026 Pass Percentage: ICSE और ISC रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। CISCE बोर्ड ने आज सुबह 11 बजे 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल भी रिजल्ट शानदार रहा है और पास प्रतिशत 99% से ऊपर बना हुआ है। खास बात यह है कि हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जानिए ICSE और ISC रिजल्ट 2026 पास प्रतिशत, किसने किया टॉप, जेडर वाइज, रीजन वाइज और कैटेगरी वाइज रिजल्ट समेत पूरी डिटेल।

ICSE and ISC Result 2026: कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल दोनों कक्षाओं में कुल मिलाकर 3.6 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें-

  • ICSE (10वीं): 2,58,721 छात्र, 2,957 स्कूल
  • ISC (12वीं): 1,03,316 छात्र, 1,553 स्कूल
  • ये आंकड़े बताते हैं कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी CISCE बोर्ड की पहुंच लगातार बढ़ रही है।

ICSE and ISC Result 2026 Pass Percentage: पास प्रतिशत ने फिर बनाया रिकॉर्ड

इस बार भी रिजल्ट का स्तर काफी स्थिर और शानदार रहा।

ISC (12वीं): कुल पास प्रतिशत 99.13%

  • लड़कियां: 99.48%
  • लड़के: 98.81%

ICSE (10वीं): कुल पास प्रतिशत 99.18%

  • लड़कियां: 99.46%
  • लड़के: 98.93%

साफ है कि लड़कियों ने एक बार फिर दोनों कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है।

ICSE and ISC Result 2026 Region Wise: कौन सा रीजन रहा टॉपर?

देश के अलग-अलग क्षेत्रों में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

ISC (12वीं)-

  • दक्षिणी क्षेत्र: 99.87% (टॉपर)
  • पश्चिमी क्षेत्र: 99.55%

ICSE (10वीं)-

  • पश्चिमी क्षेत्र: 99.85% (टॉप)
  • दक्षिणी क्षेत्र: 99.81%

ICSE and ISC Result 2026: लड़के-लड़कियों की भागीदारी

ISC (12वीं):

  • लड़के: 54,118 (52.38%)
  • लड़कियां: 49,198 (47.62%)

ICSE (10वीं):

  • लड़के: 1,37,503 (53.15%)
  • लड़कियां: 1,21,218 (46.85%)

ICSE and ISC Result 2026: कितने विषयों में हुई परीक्षा?

  • ISC: 45 विषय (भाषाएं + अन्य सब्जेक्ट)
  • ICSE: 67 विषय (काफी बड़ा कोर्स स्ट्रक्चर)

ICSE and ISC Result 2026 Category Wise: सभी कैटेगरी में छात्रों का अच्छा प्रदर्शन

इस बार जारी ICSE and ISC Result 2026 में हर सामाजिक वर्ग के छात्रों का रिजल्ट काफी संतुलित रहा।

ISC (12वीं)

  • SC: 98.77%
  • ST: 98.84%
  • OBC: 99.12%
  • General: 99.17%

ICSE (10वीं)

  • SC: 98.76%
  • ST: 98.07%
  • OBC: 99.24%
  • General: 99.26%

इससे पता चलता है कि सभी वर्गों में प्रदर्शन लगभग समान रहा।

विशेष जरूरत वाले छात्रों का शानदार प्रदर्शन

ISC- 305 लर्निंग डिफिकल्टी वाले छात्र, 36 ने 90%+ हासिल किए। 22 दृष्टिबाधित छात्र, 9 ने 90%+ स्कोर किए।

ICSE: 1,313 छात्र, 132 ने 90%+ और 54 दृष्टिबाधित छात्र, 17 ने 90%+ स्कोर किए।

ICSE and ISC Result 2026: रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म पर चेक कर सकते हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट
  • DigiLocker
  • स्कूल का CAREERS पोर्टल

ICSE Result 2026 Direct Link

ISC Result 2026 Direct Link

ICSE and ISC Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या करें?

  • Recheck विंडो: 1 मई से 4 मई 2026
  • Re-evaluation/Improvement Exam: जून–जुलाई में
  • 24×7 हेल्पलाइन: छात्रों की मदद के लिए उपलब्ध है।