MSBSHSE Maharashtra 12th Result 2026 Out: महाराष्ट्र HSC Result 2026 जारी कर दिया गया है। इस साल कुल 89.79% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। जानें कैसे डाउनलोड करें 12वीं का रिजल्ट, पूरी डिटेल अपडेट और रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक।
Maharashtra HSC Result 2026 Out: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए HSC (कक्षा 12) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 89.79 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला, जहां छात्र अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देखें।
Maharashtra Board 12th Result 2026 Direct Link
महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- “HSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें।
- सबमिट करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिख जाएगा।
- डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
कहां-कहां से चेक कर सकते हैं महाराष्ट्र HSC Result 2026?
छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- mahahsscboard.in
- hscresult.mahahsscboard.in
- DigiLocker
Maharashtra HSC Result 2026: पासिंग रिजल्ट कितना रहा?
इस बार का ओवरऑल रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। कुल पास प्रतिशत: 89.79% रहा है। बोर्ड के अनुसार इस बार छात्रों का प्रदर्शन पिछले सालों की तुलना में संतोषजनक रहा है।
महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026: लड़कियों ने फिर बाजी मारी
रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.15% और लड़कों का पास प्रतिशत 86.80% रहा। यानि लड़कियां लड़कों से 6.35% आगे रहीं।
महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026: कोंकण जिला टॉप पर
महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 में मंडल बोर्डों में, कोंकण इस साल टॉप परफॉर्मर जिला बनकर उभरा है, जहां रेगुलर स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 94.14% रहा। पुणे 91.25% के साथ दूसरे और अमरावती 90.92% के साथ तीसरे नंबर पर रहा। जबकि लातूर मंडल का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जहां स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 84.14% रहा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट: स्ट्रीम वइज पास प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 में स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत नीचे देखें-
- साइंस- 96.44%
- आर्ट्स- 78.02%
- कॉमर्स- 87.03%
- वोकेशनल- 82.74%
Maharashtra HSC Result 2026: कौन-कौन से स्ट्रीम के रिजल्ट जारी हुए?
रिजल्ट सभी स्ट्रीम्स के लिए एक साथ घोषित किए गए हैं। जिसमें-
- साइंस
- कॉमर्स
- आर्ट्स
- वोकेशनल
कितने छात्रों ने दी थी महाराष्ट्र HSC परीक्षा 2026?
इस साल महाराष्ट्र HSC परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे।
- कुल रजिस्टर्ड छात्र: 15,32,487
- साइंस स्ट्रीम: 7,99,773
- आर्ट्स स्ट्रीम: 3,80,692
- कॉमर्स स्ट्रीम: 3,20,152
- वोकेशनल कोर्स: 27,378
- ITI छात्र: 4,492
महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
बोर्ड के नियम के अनुसार छात्रों को थ्योरी में कम से कम 35% अंक और प्रैक्टिकल में भी 35% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानक को पूरा नहीं कर पाए, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जो छात्र पासिंग मार्क्स से चूक गए हैं, उनके लिए बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके जरिए वे एक और मौका पा सकेंगे।


