UGC NET June 2025 City Slip Out: UGC NET जून 2025 परीक्षा के सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 25 से 29 जून के बीच होगी। अधिक जानकारी के लिए ugcnet.nta.ac.in देखें। जानिए लेटेस्ट अपडेट क्या है?
UGC NET June 2025: अगर आप UGC NET जून 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून सेशन के लिए परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट UGC NET June 2025 सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है। सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब सबकी नजर एडमिट कार्ड पर है। जानिए कब आयेगा UGC NET June Exam 2025 एडमिट कार्ड।
कब होगी UGC NET परीक्षा 2025
इस साल UGC NET परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी और देशभर के लाखों उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें से अब सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।
क्या होता है सिटी इंटीमेशन स्लिप का मतलब?
सिटी स्लिप एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जिससे अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। इससे वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बना सकते हैं। ध्यान रहे, सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होता, यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने वाला डॉक्यूमेंट होता है।
UGC NET एडमिट कार्ड कब आयेगा और एग्जाम सेंटर पर क्या-क्या साथ ले जाना होगा?
सिटी स्लिप जारी हो जाने के बाद अब NTA यूजीसी नेट जून 2025 का एडमिट कार्ड भी जारी कर देगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ये चीजें एग्जाम सेंटर पर ले जाना अनिवार्य है-
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- वही पासपोर्ट साइज फोटो जो फॉर्म में लगाई गई थी
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस, जो भी मान्य हो)
- अगर दिव्यांग श्रेणी में हैं तो PwD सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा
UGC NET June 2025: एग्जाम शिफ्ट और टाइमिंग
परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी-
- पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
UGC NET 2025: मार्किंग स्कीम क्या है?
- हर सही उत्तर पर मिलेंगे 2 अंक
- गलत उत्तर पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं।
- खाली छोड़े गए सवाल पर कोई अंक नहीं।
- अगर कोई सवाल हटाया या विवादित पाया गया तो, जिसने भी उसे अटेम्प्ट किया होगा उसे 2 अंक मिलेंगे।
कैसे डाउनलोड करें UGC NET June 2025 सिटी स्लिप
- ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- “UGC NET June 2025 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
- डिटेल्स सबमिट करें और सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
UGC NET June 2025 city slip direct link
UGC NET June 2025 city slip direct link
UGC NET June 2025: किसी भी समस्या के लिए यहां संपर्क करें
अगर किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है, तो वे NTA की हेल्पलाइन (011-40759000) पर कॉल कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केवल उसी सेंटर पर दी जा सकती है, जो एडमिट कार्ड में अलॉट किया गया हो। किसी और जगह पेपर देने की कोशिश करने पर परीक्षा अमान्य मानी जा सकती है।