SSC CGL Tier 1 Result 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड, कटऑफ मार्क्स और शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया और आगे के स्टेप्स यहां पढ़ें।
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Out: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC CGL Tier 1 Result 2025 घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कटऑफ मार्क्स SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। SSC CGL टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर को किया गया था। यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए होती है, जिसमें देशभर से हजारों उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट चेक करने का तरीका और कैटेगरी वाइज कटऑफ आगे चेक करें।
SSC CGL Tier 1 Result 2025 कैसे चेक करें?
अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर SSC CGL Tier 1 Result 2025 का लिंक खोजें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
- स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड और पोस्ट-वाइज कटऑफ दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव रखें।
- रिजल्ट नोटिस में यह भी बताया गया है कि किस पोस्ट और कैटेगरी में कितने उम्मीदवार अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
SSC CGL Tier-1 Result 2025 link here
SSC CGL Tier 1 कटऑफ 2025
SSC ने हर पोस्ट ग्रुप के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की है। यह कटऑफ कैटेगरी (जनरल, OBC, SC, ST आदि) और पद के अनुसार अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी कैटेगरी से जुड़ी कटऑफ को ध्यान से देखें, ताकि यह साफ हो सके कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।
SSC CGL Tier 1 Cutoff 2025 (कैटेगरी वाइज)
- एससी (SC): 114.97063 अंक
- एसटी (ST): 106.36936 अंक
- ओबीसी (OBC): 130.36617 अंक
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 127.41630 अंक
- अनारक्षित (UR / General): 136.83159 अंक
विशेष श्रेणियों का कटऑफ
- पूर्व सैनिक (ESM): 92.80460 अंक
- श्रवण बाधित (OH): 100.87394 अंक
- दृष्टिबाधित- आंशिक (HH): 68.79973 अंक
- दृष्टिबाधित- पूर्ण (VH): 72.00006 अंक
- दिव्यांग (PwD- Others): 41.70541 अंक
यह कटऑफ Tier-2 (Paper-1) के लिए है और इसमें JSO और Statistical Investigator Grade-II के पद शामिल नहीं हैं।
SSC CGL Tier 1 2025: कैटेगरी वाइज चयनित उम्मीदवार
- अनुसूचित जाति (SC): 25,338 उम्मीदवार
- अनुसूचित जनजाति (ST): 11,729 उम्मीदवार
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 43,260 उम्मीदवार
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 20,268 उम्मीदवार
- अनारक्षित, सामान्य वर्ग (UR): 20,035 उम्मीदवार
विशेष श्रेणियां
- पूर्व सैनिक (ESM): 3,511 उम्मीदवार
- ऑर्थोपेडिक हैंडीकैप्ड (OH): 1,667 उम्मीदवार
- श्रवण बाधित (HH): 1,550 उम्मीदवार
- दृष्टिबाधित (VH): 1,615 उम्मीदवार
- अन्य दिव्यांग (PwD- Others): 1,445 उम्मीदवार
- कुल चयनित उम्मीदवार: कुल 1,30,418 उम्मीदवारों को Tier-2 (Paper-1) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह लिस्ट JSO और Statistical Investigator Grade-2पदों के लिए नहीं है।
JSO (Junior Statistical Officer) के लिए कटऑफ 2025
जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए कटऑफ इस प्रकार रही-
- एससी: 137.29 (1,509 उम्मीदवार)
- एसटी: 136.40 (473 उम्मीदवार)
- ओबीसी: 153.46 (1,494 उम्मीदवार)
- ईडब्ल्यूएस: 151.58 (934 उम्मीदवार)
- यूआर: 153.46 (1,449 उम्मीदवार)
- ओएच (PwD): 125.16
- एचएच (PwD): 104.04
- वीएच (PwD): 134.15
- अदर्स (PwD): 91.01
- कुल 6,196 उम्मीदवार JSO के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
Statistical Investigator Grade-2 की कटऑफ 2025
स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-2 के लिए कटऑफ इस तरह रही-
- एससी: 137.16 (577)
- एसटी: 130.16 (377)
- ओबीसी: 150.51 (892)
- ईडब्ल्यूएस: 152.14 (350)
- यूआर: 152.47 (525)
- एचएच (PwD): 112.62
- ओएच (PwD): 127.48
- इस पोस्ट के लिए कुल 2,781 उम्मीदवार टियर-2 में पहुंचे हैं।
SSC CGL Tier-1 Result Cutoff 2025 Official Link Check Here
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
रिजल्ट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की ये जानकारियां शामिल हैं-
- रोल नंबर
- उम्मीदवार का नाम
- माता-पिता का नाम
- कैटेगरी
- प्राप्त अंक
- इसके अलावा SSC जल्द ही फाइनल आंसर की और Tier 1 का डिटेल स्कोरकार्ड भी जारी करेगा।
SSC टियर 1 रिजल्ट के बाद आगे क्या?
जो उम्मीदवार Tier 1 में सफल हुए हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। इसलिए सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और SSC की वेबसाइट पर आने वाले अपडेट्स पर नजर बनाए रखें। SSC CGL Tier 1 Result 2025 अब लाइव है। अगर आपने यह परीक्षा दी है, तो बिना देर किए अपना रिजल्ट जरूर चेक करें। आगे की तैयारी और डॉक्यूमेंट के लिए स्कोरकार्ड संभालकर रखना बेहद जरूरी होगा इसका ध्यान रखें।


