भारत के 5 सबसे अनोखे पुल, जो हैं प्रकृति और इंजीनियरिंग का कमाल
Education Dec 18 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
भारत के अनोखे पुल
भारत में बने कुछ पुल न सिर्फ यातायात का साधन हैं, बल्कि इंजीनियरिंग, प्रकृति और आस्था का शानदार उदाहरण भी हैं। जानिए देश के ऐसे अनोखे पुल, जो दुनिया भर में मशहूर हैं।
Image credits: Getty
Hindi
मेघालय का लिविंग रूट ब्रिज
मेघालय के घने जंगलों में बने लिविंग रूट ब्रिज पेड़ों की जड़ों से तैयार किए जाते हैं। ये पुल 100-150 साल में पूरी तरह विकसित होते हैं और प्रकृति के साथ इंसान के तालमेल की मिसाल हैं।
Image credits: Getty
Hindi
बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई
अरब सागर के ऊपर बना बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई की पहचान बन चुका है। यह केबल-स्टे ब्रिज शहर के ट्रैफिक को आसान बनाता है और रात में इसकी रोशनी आकर्षण का केंद्र होती है।
Image credits: Getty
Hindi
बोगीबील ब्रिज, असम
बोगीबील ब्रिज भारत का सबसे लंबा रोड-कम-रेल ब्रिज है। यह ब्रह्मपुत्र नदी पर बना है और असम व अरुणाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करता है।
Image credits: Getty
Hindi
ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला
गंगा नदी पर बना लक्ष्मण झूला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण ने यहीं से गंगा पार की थी।
Image credits: Getty
Hindi
चिनाब ब्रिज, जम्मू-कश्मीर
चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह दुर्गम पहाड़ों के बीच बना है और कश्मीर को रेल नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है।
Image credits: Getty
Hindi
प्रकृति और आधुनिक इंजीनियरिंग का अद्भुत संगम
पड़ों से बने लिविंग ब्रिज हों या आधुनिक इंजीनियरिंग के चमत्कार, भारत के ये अनोखे पुल देश की तकनीकी क्षमता और सांस्कृतिक विविधता दिखाते हैं।