Rajasthan PTET Result 2025 Link: राजस्थान PTET 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। B.Ed और इंटीग्रेटेड BA B.Ed / BSc B.Ed कोर्स के कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

Rajasthan PTET Result 2025 Out: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से राजस्थान पीटीईटी 2025 (Rajasthan PTET 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बीएड (B.Ed) या इंटीग्रेटेड BA B.Ed / BSc B.Ed कोर्स के लिए परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.com के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा इस साल 15 जून 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 19 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। कैंडिडेट को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका 21 जून तक दिया गया था। और अब 2 जुलाई को राजस्थान PTET Result 2025 की घोषणा कर दी गई है।

Rajasthan PTET Result 2025 के जरिए किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?

PTET 2025 में सफल कैंडिडेट को इसके माध्यम से राजस्थान के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दो साल के B.Ed कोर्स और चार साल के इंटीग्रेटेड BA B.Ed / BSc B.Ed कोर्स में एडमिशन पाने का मौका मिलेगा। यानी अगर आपने यह परीक्षा पास कर ली है तो अब आप राज्य के बीएड कॉलेजों में एडमिशन लेने के पात्र बन गए हैं।

Rajasthan PTET Result 2025 कैसे चेक करें?

  • राजस्थान PTET Result 2025 चेक या डाउनलोड करनके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए “PTET 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर या एप्लिकेशन नंबर सही-सही भरें।
  • डिटेल भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अब अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट निकालकर रख लें।

Rajasthan PTET Result 2025 2 Year BEd Direct Link

Rajasthan PTET Result 2025 BA BEd BA BSC BEd 4 Year Integrated Course Direct Link

राजस्थान पीटीईटी 2025 रिजल्ट: हेल्पलाइन नंबर

राजस्थान पीटीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबरों +917878742650 या +917878762748 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 के लिए कितने कैंडिडेट्स ने किए थे आवेदन?

इस साल राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 के लिए कुल 2 लाख 73 हजार कैंडिडेट ने आवेदन किया था। यह आंकड़ा पिछले दो सालों यानी 2024 और 2023 के मुकलाबले काफी कम है। साल 2024 में 4 लाख 27 हजार और साल 2023 में 5 लाख 21 हजार कैंडिडेट ने पीटीईटी के लिए आवेदन किया था।

बता दें कि PTET Result 2025 के जरिए सिर्फ राजस्थान राज्य के बीएड कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन की आगे की प्रक्रिया जैसे काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट की जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ptetvmoukota2025.com पर विजिट करते रहें।