NEET UG 2025 का रिजल्ट आज आने की उम्मीद है। इस साल नीट यूजी में करीब 22.7 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना स्कोर, रैंक ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक करें।

NEET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है। एजेंसी पहले ही जानकारी दे चुकी है कि रिजल्ट 14 जून 2025 तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में आज यानी शनिवार को NEET UG 2025 Result आने की संभावना प्रबल है। इस साल नीट परीक्षा में रिकॉर्ड 22.7 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा 4 मई 2025 को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के 5453 एग्जाम सेंटर्स पर संपन्न हुई थी।

NEET UG 2025 Result Direct Link official website

NEET UG 2025 Result कहां और कैसे चेक करें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना NEET UG Scorecard और Rank चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि या अन्य लॉगिन डिटेल्स भरें।
  • “Submit” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

NEET UG 2025 Provisional Answer Key कब आई थी?

NEET UG 2025 की प्रोविजनल आंसर की 3 जून को जारी की गई थी। इसके बाद 5 जून तक छात्र इसमें आपत्तियां दर्ज करा सकते थे। प्रत्येक सवाल पर आपत्ति जताने के लिए ₹200 का नॉन-रिफंडेबल चार्ज लिया गया था। इन आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की गई है और उनके अनुसार सही पाए गए सवालों के जवाबों को अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) में चेंज किया जाएगा।

NEET UG 2025 Result में क्या मिलेगा?

रिजल्ट में आपको निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी-

  • कुल प्राप्त अंक
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • कैटेगरी रैंक
  • क्वालीफाइंग स्टेटस
  • कट-ऑफ स्कोर

NEET UG 2025: मार्किंग स्कीम क्या है?

  • सही उत्तर पर +4 अंक
  • गलत उत्तर पर -1 अंक
  • बिना उत्तर दिए प्रश्न पर 0 अंक

किनका रिजल्ट नहीं जारी होगा?

NTA ने साफ किया है कि जो उम्मीदवार परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग (Unfair Means) करते पाए जाएंगे, उनका रिजल्ट कैंसिल कर दिया जाएगा।

NEET UG Merit List 2025

NTA द्वारा परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ NEET UG 2025 की ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन होंगे। सभी एडमिशन सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार ही होंगे।