NEET UG 2025 Result Date: नीट 2025 का रिजल्ट कभी भी आ सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपना स्कोर और रैंक ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ MBBS कॉलेजों का कटऑफ भी जारी होगा। जानिए नीट यूजी 2025 संभावित कटऑफ।
NEET UG 2025 Cutoff: NEET UG 2025 देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कभी भी NEET UG 2025 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर सकती है। इससे पहले NTA ने अपनी अपने ऑफिशियल नोटिस में बताया था कि NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 13 या 14 जून को कभी भी रिजल्ट आ सकता है। NEET रिजल्ट जारी होने के बाद, MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों का कटऑफ भी सामने आएगा। इस कटऑफ के आधार पर ही यह तय होगा कि कौन-सा छात्र किस कॉलेज में एडमिशन पा सकेगा।
NEET UG Previous Year कटऑफ: जानें पिछले साल क्या रहा स्कोर
कैटेगरी | कटऑफ परसेंटाइल | 2024 | 2023 | 2022 | 2021 |
जनरल (UR) | 50वां | 720–162 | 720–137 | 715–117 | 720–138 |
जनरल-PH | 45वां | 161–144 | 136–121 | 116–93 | 137–122 |
SC/ST/OBC | 40वां | 161–127 | 136–107 | 116–93 | 137–108 |
SC/OBC-PH | 40वां | 143–127 | 120–107 | 104–93 | 121–108 |
ST-PH | 40वां | 142–127 | — | — | — |
NEET 2025 कटऑफ भी लगभग पिछले साल जैसा ही रहने का अनुमान है।
NEET UG 2025 स्टेट वाइज अनुमानित कटऑफ (State-Wise Expected Cut Off)
रिजल्ट के बाद हर राज्य की अपनी कटऑफ लिस्ट होती है। यहां देखें कुछ राज्यों के संभावित कटऑफ स्कोर-
राज्य | जनरल | OBC | SC | ST |
दिल्ली | 623–627 | 570–575 | 500–510 | 405–415 |
उत्तर प्रदेश | 585–595 | 505–570 | 465–470 | 340–350 |
मध्य प्रदेश | 535–545 | 526–532 | 440–455 | 335–345 |
राजस्थान | 595–610 | 580–585 | 480–485 | 460–465 |
उत्तराखंड | 540–545 | 506–510 | 370–380 | 400–470 |
बिहार | 585–600 | 580–585 | 440–445 | 455–460 |
हरियाणा | 590–605 | 575–580 | 480–490 | जानकारी नहीं |
हिमाचल प्रदेश | 560–565 | 535–555 | 490–500 | 470–480 |
पंजाब | 590–595 | 535–545 | 440–445 | जानकारी नहीं |
झारखंड | 580–585 | 575–580 | 440–445 | 375–390 |
NEET UG 2025 से जुड़ी जरूरी बातें
- परीक्षा तिथि: 4 मई 2025
- परीक्षा केंद्र: 5453 सेंटर, 500 से ज्यादा शहरों में
- रजिस्टर्ड छात्र: 22.7 लाख से अधिक
NEET कटऑफ क्वालिफाई करने का मतलब यह नहीं है कि आपको मेडिकल कॉलेज में सीट मिल ही जाएगी। यह सिर्फ पात्रता का मापदंड होता है। असली मुकाबला तब शुरू होता है जब काउंसलिंग होती है।