NEET UG Result 2025 Date: NEET UG 2025 का रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में रैंक, परसेंटाइल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी। जानिए NEET UG Result 2025 कब आयेगा?

NEET UG Result 2025 Date: NEET UG 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का सपना देखने वाले छात्रों के लिए ये वक्त काफी अहम हो चला है, क्योंकि NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) जल्द ही NEET UG Result 2025 जारी करने जा रही है। बता दें कि इस साल NEET UG के लिए 20 लाख से अधिक कैंडिडेट ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। NEET UG Result 2025 जारी होने के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानिए NEET UG Result 2025 कब आयेगा?

NEET UG Result 2025 Date: कब आयेगा नीट यूजी रिजल्ट

रिपोर्ट के अनुसार NEET UG Result जून 2025 के दूसरे हफ्ते तक ऑनलाइन मोड में जारी कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि 14 जून 2025 तक स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें।

NEET UG Result 2025 स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी

NEET UG Result 2025 ऑनलाइन स्कोरकार्ड के रूप में जारी होगा, जिसमें न सिर्फ आपका कुल स्कोर और ऑल इंडिया रैंक मिलेगी, बल्कि कैटेगरी रैंक, AIQ रैंक, क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी कई अहम जानकारियां भी दी जाएंगी। NEET 2025 स्कोरकार्ड में आपका रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर, नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, जेंडर, कैटेगरी, नेशनलिटी, विषयवार परसेंटाइल स्कोर (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी), और ओवरऑल परसेंटाइल जैसे डिटेल्स भी मौजूद होंगे।

NEET UG Result 2025 की वैलिडिटी कब तक?

NEET UG Result 2025 की वैलिडिटी की बात करें, तो ये भारत में मेडिकल कॉलेज में एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए मान्य होगा, जबकि विदेश में MBBS करने के लिए यह तीन साल तक मान्य रहेगा।

कब हुई थी NEET UG 2025 परीक्षा

NEET UG 2025 परीक्षा इस साल 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 3 जून को प्रोविजनल आंसर की और OMR शीट जारी की गई थी, जिस पर छात्र 5 जून तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। फाइनल आंसर की और रिजल्ट, दोनों 14 जून तक जारी होने की संभावना है।

NEET UG Result 2025 चेक करने के लिए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल

  • NEET UG Result 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।
  • NEET UG Result 2025 देखने के लिए सबसे पहले NTA की वेबसाइट पर जाएं।
  • लॉगिन डिटेल डालें, और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट जरूर कर लें, क्योंकि यह आगे काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया में काम आएगा।

NEET UG Result 2025 के माध्यम से मेडिकल कॉलेंजों में कैसे मिलेगा एडमिशन

NEET के माध्यम से विभिन्न कैटेगरी की सीटों पर एडमिशन होता है, जैसे – 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), 85% स्टेट कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, मैनेजमेंट/ NRI सीट्स, और AIIMS व JIPMER जैसी संस्थाएं।

NEET UG Result 2025: टाई-ब्रेकिंग में कैसे तय करते हैं ऑल इंडिया रैंक

अगर दो छात्रों के एक जैसे अंक आते हैं, तो रैंक तय करने के लिए बायोलॉजी, फिर केमिस्ट्री और फिजिक्स में मिले अंकों की तुलना की जाती है। इसके बाद कम गलत उत्तर और सही उत्तर के आधार पर फाइनल रैंक तय होती है। एक खास बात ये भी है कि इस साल एज और एप्लिकेशन नंबर को टाई-ब्रेकिंग क्राइटेरिया में शामिल नहीं किया गया है, जबकि पिछले साल इन्हें अंतिम विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

NEET 2025 सफल होने के लिए कितने परसेंटाइल जरूरी

NEET 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को कम से कम 50 परसेंटाइल स्कोर हासिल करना जरूरी है। यह स्कोर कैसे निकाला जाता है? इसके लिए दो तरीके हैं, एक तो मार्क्स के आधार पर और दूसरा रैंक के आधार पर।

मार्क्स के आधार पर फार्मूला होता है-

(आपका स्कोर ÷ टॉपर का स्कोर) x 100

रैंक के आधार पर फार्मूला होता है-

(कुल क्वालिफाइड कैंडिडेट्स– आपकी रैंक) ÷ कुल कैंडिडेट्स) x 100