JoSAA Counselling 2025 Date: JEE Main और Advanced पास उम्मीदवारों के लिए JoSAA काउंसलिंग 2025 की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। रजिस्ट्रेशन 3 जून से शुरू होगी, IITs और NITs के लिए अलग राउंड होगा। जानिए
JoSAA Counselling 2025: भारत में इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए होने वाली JoSAA काउंसलिंग 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार JEE Main 2025 या JEE Advanced 2025 में सफल हुए हैं, वे JoSAA काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया पांच राउंड्स में होगी, जिसमें IITs और NITs के लिए एक खास फाइनल राउंड भी होगा।
JoSAA काउंसलिंग 2025 इंपोर्टेंट डेट्स
JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो रही है। इस दिन से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन (Choice Filling) शुरू है। उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे अपनी प्राथमिकताएं सही से भरें ताकि उन्हें मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मिल सके। काउंसलिंग की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने और सही विकल्प चुनने के लिए JoSAA दो मॉक सीट आवंटन भी करेगा। JoSAA Counselling के महत्वपूर्ण डेट्स नीचे चेक करें-
इवेंट | तारीख |
रजिस्ट्रेशन और पसंदीदा विकल्प भरना | 3 जून से 12 जून 2025 तक |
मॉक सीट अलॉटमेंट 1 | 9 जून 2025 |
मॉक सीट अलॉटमेंट 2 | 11 जून 2025 |
अंतिम विकल्प लॉकिंग | 12 जून 2025 |
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट | 14 जून 2025 |
राउंड 2 सीट अलॉटमेंट | 21 जून 2025 |
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट | 28 जून 2025 |
राउंड 4 सीट अलॉटमेंट | 4 जुलाई 2025 |
राउंड 5 सीट अलॉटमेंट | 10 जुलाई 2025 |
IITs और NIT+ के लिए फाइनल राउंड | 16 जुलाई 2025 |
JEE Advanced 2025 रिजल्ट
जो उम्मीदवार JEE Advanced 2025 में भाग ले रहे हैं, उनके लिए एक और अहम तारीख है। IIT कानपुर द्वारा JEE Advanced 2025 के रिजल्ट 2 जून 2025 को घोषित किए जा सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग में अपनी सीट के लिए चयन कर सकेंगे। इस वर्ष कुल 8,33,536 छात्रों ने JEE Main 2025 में भाग लिया, जिसमें से 7,75,383 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा, जो छात्र आर्किटेक्चर के क्षेत्र में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं, उन्हें Architecture Aptitude Test (AAT) को भी पास करना होगा। AAT रिजल्ट के बाद, छात्र आर्किटेक्चर से संबंधित सीटों के लिए चयन कर सकेंगे।
JoSAA Counselling 2025 के तहत IITs, NITs, IIITs, और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। छात्रों को सही जानकारी और सही समय पर निर्णय लेना बेहद आवश्यक होगा ताकि वे अपनी पसंदीदा संस्थान और कोर्स में दाखिला ले सकें।