MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • AIIMS Delhi में MBBS एडमिशन के लिए कितने नंबर चाहिए NEET UG 2025 में? जानिए सीट डिटेल और कटऑफ

AIIMS Delhi में MBBS एडमिशन के लिए कितने नंबर चाहिए NEET UG 2025 में? जानिए सीट डिटेल और कटऑफ

NEET UG 2025 cutoff AIIMS Delhi MBBS Admission: NEET UG 2025 के रिजल्ट में देरी के बीच AIIMS दिल्ली में एडमिशन के लिए जरूरी NEET UG स्कोर कितना है जानें। पिछले साल का कटऑफ और इस साल की संभावनाएं, साथ ही कैटेगरी वाइज सीट डिटेल्स।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : May 20 2025, 01:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
NEET UG 2025 के रिजल्ट पर अस्थायी रोक के बीच छात्रों को मार्क्स और एडमिशन की चिंता
Image Credit : Getty

NEET UG 2025 के रिजल्ट पर अस्थायी रोक के बीच छात्रों को मार्क्स और एडमिशन की चिंता

NEET UG 2025 की परीक्षा अब हो चुकी है। हालांकि, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने NEET UG 2025 के रिजल्ट पर अस्थायी रोक लगा दी है, लेकिन इतना तो तय है कि रिजल्ट थोड़ी देरी से ही सही, पर जारी जरूर होगा। ऐसे में छात्रों के बीच नंबरों की जोड़-घटाना शुरू हो चुकी है।

27
AIIMS Delhi में एडमिशन के लिए NEET UG में कितने नंबर चाहिए
Image Credit : Getty

AIIMS Delhi में एडमिशन के लिए NEET UG में कितने नंबर चाहिए

हर साल की तरह इस बार भी NEET देने वाले उम्मीदवारों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि AIIMS Delhi में एडमिशन के लिए कितने नंबर चाहिए होंगे? क्योंकि यह भारत का सबसे टॉप मेडिकल कॉलेज है और यहां दाखिला मिलना हर मेडिकल स्टूडेंट का सपना होता है। जानिए AIIMS Delhi में कितनी MBBS सीटें हैं, किस वर्ग के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं और पिछली बार की कटऑफ के हिसाब से इस साल कितने मार्क्स लाने की जरूरत पड़ेगी।

Related Articles

Related image1
NEET UG 2025: 1 लाख रैंक पर RMLIMS में MBBS सीट पक्की, फीस सिर्फ 49700
Related image2
टॉप स्टेट जहां MBBS की पढ़ाई है सबसे सस्ती, दिल्ली से तेलंगाना तक जानिए फीस
37
AIIMS Delhi में कुल कितनी MBBS सीटें हैं?
Image Credit : Getty

AIIMS Delhi में कुल कितनी MBBS सीटें हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, AIIMS दिल्ली में कुल 132 MBBS सीटें हैं। ये सभी सीटें केंद्र सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार विभाजित की गई हैं-

  • 55 सीटें सामान्य वर्ग (Unreserved) के लिए हैं।
  • 32 सीटें OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए आरक्षित हैं।
  • 18 सीटें SC (अनुसूचित जाति) और 9 सीटें ST (अनुसूचित जनजाति) के लिए हैं।
  • 11 सीटें EWS (आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग) के लिए आरक्षित हैं।
  • इसके अलावा, 7 सीटें विदेशी छात्रों के लिए तय की गई हैं।
47
NEET UG में कितने नंबर लाने होंगे AIIMS Delhi के लिए?
Image Credit : Getty

NEET UG में कितने नंबर लाने होंगे AIIMS Delhi के लिए?

हर साल की तरह इस बार भी प्रतियोगिता बेहद कड़ी है। AIIMS दिल्ली जैसे टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को NEET UG में 99th परसेंटाइल या उससे ज्यादा स्कोर करना जरूरी होता है। अगर इसे नंबरों में समझें, तो AIIMS Delhi में MBBS में दाखिले के लिए आपको 715 से ज्यादा नंबर लाने होंगे।

57
पिछले साल क्या था AIIMS Delhi का कटऑफ?
Image Credit : Getty

पिछले साल क्या था AIIMS Delhi का कटऑफ?

NEET UG 2024 की बात करें, तो उस साल 67 उम्मीदवारों को ऑल इंडिया रैंक 1 मिली थी यानी इन सभी को पूरे 720 में से 720 नंबर मिले थे। इतना ही नहीं, कुल 177 छात्रों ने 720 नंबर हासिल किए थे। अब चूंकि AIIMS दिल्ली में सिर्फ 132 MBBS सीटें हैं, इसलिए साफ है कि कटऑफ बेहद हाई गई थी और दाखिले के लिए टॉप रैंकर्स में जगह बनाना अनिवार्य था।

67
AIIMS Delhi MBBS एडमिशन के लिए NEET UG में 715 से ऊपर का स्कोर जरूरी
Image Credit : Getty

AIIMS Delhi MBBS एडमिशन के लिए NEET UG में 715 से ऊपर का स्कोर जरूरी

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि NEET UG 2025 में भी अगर AIIMS Delhi में एडमिशन चाहिए, तो कम से कम 715 से ऊपर का स्कोर जरूरी है। अगर कटऑफ और ज्यादा गई, तो 717 या 718 जैसे हाई स्कोर की भी जरूरत पड़ सकती है।

77
NEET UG 2025 के रिजल्ट में हो सकती है देरी
Image Credit : Getty

NEET UG 2025 के रिजल्ट में हो सकती है देरी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से NEET UG 2025 के रिजल्ट पर अस्थायी रोक के बीच रिजल्ट आने में थोड़ी देरी की संभावना है। वहीं बता दें कि AIIMS Delhi जैसे संस्थान में दाखिला लेना आसान नहीं है। अगर आपने इस साल पेपर में अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि स्कोर 715 के आसपास या उससे ऊपर आएगा, तो AIIMS Delhi की सीट पाने का सपना आपका सच हो सकता है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर टिप्स
करियर समाचार
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
Recommended image2
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image3
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image4
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image5
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Related Stories
Recommended image1
NEET UG 2025: 1 लाख रैंक पर RMLIMS में MBBS सीट पक्की, फीस सिर्फ 49700
Recommended image2
टॉप स्टेट जहां MBBS की पढ़ाई है सबसे सस्ती, दिल्ली से तेलंगाना तक जानिए फीस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved