सार

MP Board District Wise Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों में नरसिंहपुर ने फिर बाजी मारी ली है। पिछले साल की तरह इस बार भी टॉप पर है, जानिए किस जिले ने कितना सुधार किया। इस साल का MP Board 10th 12th District Wise Result Top 10 List

MP Board District Wise Result 2025 Top 10 List: MPBSE यानी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 6 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सुबह 10 बजे जारी हुए रिजल्ट में इस बार एक बार फिर नरसिंहपुर जिले ने बाजी मार ली है। खास बात ये है कि साल 2024 में भी यही जिला टॉप पर था और 2025 में भी इसने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। आगे देखें MP Board Result 2025 District Wise टॉप 10 की लिस्ट।

MP Board Result 2025: रिजल्ट में कौन-सा जिला टॉप पर

रिजल्ट सामने आते ही साफ हो गया कि कौन-से जिले टॉप पर रहे और किसने अपनी पिछली रैंकिंग में सुधार किया। आइए जानते हैं इस बार 10वीं और 12वीं में किस जिले का रहा जलवा और किसने खुद को पिछले साल से बेहतर किया।

12वीं में टॉप पर कौन? 2025 की टॉप 10 जिलों की लिस्ट

  • नरसिंहपुर– 91.91%
  • नीमच– 86.34%
  • शाजापुर– 86.11%
  • मंडला– 85.5%
  • सीधी– 84.02%
  • शहडोल– 83.63%
  • अनूपपुर– 83.51%
  • खंडवा– 83.28%
  • मंदसौर– 83.16%
  • होशंगाबाद– 83.06%

पिछले साल यानी 2024 में टॉप 5 जिले थे

  • नरसिंहपुर– 81.53%
  • नीमच– 77%
  • इंदौर– 76.27%
  • अनूपपुर– 75.98%
  • उज्जैन– 73.19%

इस बार नरसिंहपुर ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2024 में जहां 81.53% छात्र पास हुए थे, वहीं 2025 में ये आंकड़ा 91.91% तक पहुंच गया।

MP Board Result 10वीं में किसने मारी बाजी? टॉप 10 जिलों की लिस्ट (2025)

  • नरसिंहपुर– 92.73%
  • मंडला– 89.83%
  • बालाघाट– 88.07%
  • अनूपपुर– 87.66%
  • नीमच– 87.29%
  • शाजापुर– 86.22%
  • सीहोर– 85.54%
  • होशंगाबाद– 84.08%
  • देवास– 84.05%
  • झाबुआ– 83.88%

2024 में टॉप 5 जिले थे

  • नरसिंहपुर– 80.51%
  • अलीराजपुर– 71.23%
  • बालाघाट– 71.04%
  • मंडला– 70.75%
  • अनूपपुर– 70.29%

2025 में टॉप 5 जिलों ने 10वीं में भी दमदार छलांग लगाई है। नरसिंहपुर का प्रदर्शन यहां भी सबसे शानदार रहा।

MP Board Result 2025: क्या बदला इस बार? क्यों दिखा इतना सुधार

  • कई जिलों ने अपने रिजल्ट में 10-12% तक का उछाल दिखाया।
  • शिक्षा विभाग ने इस बार प्री-बोर्ड टेस्ट, रीमेडियल क्लासेस और मॉडल पेपर्स पर खास जोर दिया था।
  • डिजिटल क्लासेस और शिक्षकों की नियमित ट्रेनिंग का असर भी इन नतीजों में दिख रहा है।

MP Board Result 2025 नतीजे दिखाते हैं कि अगर स्कूल, शिक्षक और छात्र एक दिशा में मेहनत करें, तो किसी भी जिले का रिजल्ट चमक सकता है। इस बार के टॉप जिलों ने ये साबित कर दिखाया है।