सार
MP Board 10th Result 2025 Pass Percentage: एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 76.22% छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर है। इस बार भी नरसिंहपुर जिला सबसे आगे रहा। जानें पूरी डिटेल।
MP Class 10th Result 2025 Pass Percentage: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 6 मई 2025 को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार का परीक्षा रिजल्ट बीते 15 वर्षों में सबसे बेहतर रहा है, जहां कुल 76.22% छात्रों ने सफलता हासिल की है। MPBSE Class 10th results 2025 जारी होते ही लाखों छात्रों और अभिभावकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस वर्ष परीक्षा में कुल 8,10,019 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें से 5,087 अनुपस्थित रहे, जबकि 804,932 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कुछ उत्तरपुस्तिकाएं रद्द (125) और रोकी गईं (39), लेकिन अंततः 804,768 छात्रों के रिजल्ट घोषित किए गए। MP Class 10th Result में कुल 613,414 छात्र सफल हुए वहीं 191,354 छात्रों को सफलता नहीं मिल सकी। कुल पास प्रतिशत 76.22% रहा।
MPBSE MP बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं पास प्रतिशत में बड़ा सुधार
इस साल के MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास प्रतिशत में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। कक्षा 10 में साल 2024 में पास प्रतिशत 58.10% था वहीं इस साल यानि 2025 में 76.22 प्रतिशत है। यानि रिजल्ट में18.12 प्रतिशत सुधार हुआ है।
MP Class 10th Result 2025 girls vs boys: लड़कियां रहीं आगे, लड़कों को पीछे छोड़ा
इस साल लड़कियों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और लड़कों से लगभग 6 प्रतिशत ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 79.27% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 73.21% रहा। इस साल परीक्षा में रजिस्टर्ड लड़कियां 4,01,135, परीक्षा में बैठीं 3,99,247 और 3,16,470 पास हुईं। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में रजिस्टर्ड लड़के 4,08,884, परीक्षा में शामिल हुए 4,05,685 और 2,96,944 पास हुए।
MP Class 10th Result Toppers List: टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियों का जलवा
इस साल की टॉपर रहीं प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली), जिन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया।
रैंक 1: प्रज्ञा जायसवाल (500/500)
रैंक 2: आयुष द्विवेदी (459 अंक, रीवा)
रैंक 3: शेजा फातिमा (458 अंक, जबलपुर)
कुल 212 छात्र मेरिट लिस्ट में आए हैं, जिनमें से 144 लड़कियां हैं।
MP Class 10th Result 2025: डिवीजन वाइज रिजल्ट
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण: 4,29,042 छात्र
द्वितीय श्रेणी: 1,82,172 छात्र
तृतीय श्रेणी: केवल 2,200 छात्र
पास श्रेणी: 0
MP Class 10th Result 2025 District Wise: नरसिंहपुर जिला सबसे आगे, टॉप 10 जिलों की लिस्ट देखें
- नरसिंहपुर: 92.73%
- मंडला: 89.83%
- बालाघाट: 88.07%
- अनूपपुर: 87.66%
- नीमच: 87.29%
- शाजापुर: 86.22%
- सीहोर: 85.54%
- होशंगाबाद: 84.08%
- देवास: 84.05%
- झाबुआ: 83.88%
MP Class 10th Result 2025 Government Schools vs Private Schools: सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट को पछाड़ा
इस बार का एक और खास पहलू यह रहा कि सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन किया। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 77.59% रहा जबकि गैर-सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 74.20% रहा।
MP Class 10th Result 2025 कैसे चेक करें?
- MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- “Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, उसे डाउनलोड करके प्रिंट लें।