सार
MP Board 10th Result 2025 Topper: सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं में 100% अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई। इस साल कक्षा 10 में पास प्रतिशत 76.22 प्रतिशत रहा। यह पिछले 15 सालों में सबसे अच्छा रिजल्ट है।
MP Board 10th Result 2025 Topper List: MPBSE ने आज सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल कक्षा 10 में पास प्रतिशत 76.22 प्रतिशत रहा। यह पिछले 15 सालों में सबसे अच्छा रिजल्ट है। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने का गौरव सिंगरौली की होनहार छात्रा प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) ने हासिल किया है। खास बात ये रही कि प्रज्ञा ने 100% मार्क्स यानी पूरे नंबर प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की मेरिट लिस्ट में 212 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें 144 छात्राएं हैं। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में नरसिंहपुर जिला टॉप पर रहा है, उसके बाद नीमच जिला दूसरे स्थान पर है।
MPBSE MP Board Result 2025 Class 10 Toppers List: कक्षा 10 के टॉपर और उनके मार्क्स
रैंक 1: सिंगरौली से प्रज्ञा जायसवाल (500 अंक)
रैंक 2: रीवा से आयुष द्विवेदी (459 अंक)
रैंक 3: जबलपुर से शेजाह फातिमा (458 अंक)।
पूरे नंबर हासिल कर बनीं प्रदेश की टॉपर, कौन है प्रज्ञा जायसवाल? (Who is Pragya Jaiswal MP Board 10th Topper)
MP Board 10th Result 2025 में प्रज्ञा ने सभी विषयों में फुल मार्क्स लाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उनके शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ उनके माता-पिता, स्कूल और जिले को गर्व हुआ, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए वह प्रेरणा बन गई हैं। प्रज्ञा मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से आती हैं, जो आमतौर पर खनिज संसाधनों के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार यह जिला शैक्षणिक उत्कृष्टता की वजह से चर्चा में आया है।
सीएम मोहन यादव ने 10वीं टॉपर प्रज्ञा जायसवाल को दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी MP Board Toppers 2025 को बधाई दी और प्रज्ञा जायसवाल के पूरे नंबर लाने की उपलब्धि को ‘असाधारण’ बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और प्रज्ञा ने शिक्षा के क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित किया है। इस बार MP Board 10th Exam 2025 में कुल 9.7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
MP Board Result 2025 Check करने का Direct Link
छात्र अपना एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए वेबसाइट्स पर भी विजिट कर सकते हैं।
mpbse.mponline.gov.in
mpresults.nic.in