सार

JEE Mains 2025 Session 2 Result Topper List: JEE मेन्स 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार कुल 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया। राजस्थान से सबसे ज्यादा टॉपर निकले हैं। यहां देखें टॉपर्स लिस्ट, नाम और कटऑफ की पूरी डिटेल।

JEE Mains 2025 Session 2 Result Topper List and Cutoff: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी छात्र अप्रैल में हुए JEE Main परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना Application Number और Password डालकर लॉगिन करना होगा। नीचे देखें रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने का तरीका। टॉपर्स लिस्ट और कैंटेगरी वाइज कटऑफ डिटेल्स।

कैसे देखें अपना JEE Main Result 2025 Session 2

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "JEE Main Session 2 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • Application Number और Password डालें।
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड करके सेव कर लें और प्रिंट भी निकाल लें।

JEE Mains 2025 Session 2 Result Direct Link To Check

JEE Mains Session 2 Result 2025 Direct Link to check Final Answer Key

JEE Main Result 2025 Session 2 के 2 सवाल हटाए गए, सबको मिलेंगे पूरे अंक

NTA ने JEE Mains 2025 का फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है जिसमें 2 सवालों को हटा दिया गया है। NTA की पॉलिसी के अनुसार, जिन सवालों को हटाया जाता है, उनके पूरे अंक सभी छात्रों को दिए जाते हैं, चाहे उन्होंने वो सवाल अटेम्प्ट किया हो या नहीं। बता दें कि JEE Mains सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक देशभर के 531 सेंटर्स और 15 विदेशी शहरों में आयोजित की गई थी। सेशन 2 के लिए कुल 10,61,840 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 9,92,350 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

JEE Main Result 2025 Session 2 टॉपर्स लिस्ट, किसने पाया 100 Percentile?

इस बार कुल 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। सबसे ज्यादा टॉपर्स राजस्थान (7 छात्र) से हैं। 100 परसेंटाइल पाने वाले छात्रों के नाम हैं-

  • एमडी अनस (राजस्थान)
  • आयुष सिंघल
  • अर्चिस्मान नंदी
  • देवदत्त माझी
  • आयुष रवि चौधरी
  • लक्ष्य शर्मा
  • कुशाग्र गुप्ता
  • हर्ष ए गुप्ता
  • आदित प्रकाश भागड़े
  • दक्ष
  • हर्ष झा
  • राजित गुप्ता
  • श्रेयस लोहिया
  • सक्षम जिंदल
  • सौरव
  • वंगला अजय रेड्डी
  • सानिध्य सराफ
  • विशद जैन
  • अरनव सिंह
  • शिवेन विकास तोषनीवाल
  • कुशाग्र बिंगहा
  • साई मनोगना गुथिकोंडा
  • ओम प्रकाश बेहरा
  • बानी ब्रता माजी

JEE Main Result 2025 Session 2 में 100 परसेंटाइल वाले टॉपर्स किस राज्य से कितने?

  • राजस्थान – 7
  • महाराष्ट्र – 3
  • तेलंगाना – 3
  • उत्तर प्रदेश – 3

JEE Main 2025 कट-ऑफ (पेपर 1)

कैटेगरीकट-ऑफ मार्क्स
UR (जनरल)93.1023262
EWS80.3830119
OBC79.4313582
SC61.1526933
ST47.9026465
PwBD0.0079349

 

JEE Main Result 2025 Session 2 के अभी सिर्फ पेपर 1 का रिजल्ट आया है

NTA ने फिलहाल सिर्फ B.E./B.Tech (Paper 1) का रिजल्ट जारी किया है। B.Arch और B.Planning (Paper 2) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।