JAC 12th Arts Result 2025 Topper List: JAC 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल परीक्षा में देव तिवारी ने पूरे राज्य में टॉप किया है। ओवर ऑल पास प्रतिशत 95.62% रहा। देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट समेत पूरी डिटेल।

JAC 12th Result 2025 Arts Topper List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल कुल 95.62% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल के 93.16% से बेहतर है। कुल 2,28,959 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 2,27,222 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 2,17,273 छात्रों ने सफलता हासिल की। इस साल 1,07,867 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है, वहीं 1,04,314 को सेकेंड डिवीजन और 5,091 को थर्ड डिवीजन मिला है।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर बने साहिबगंज जिले के देव तिवारी

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में अब बात करते हैं उन छात्रों की जिन्होंने राज्यभर में टॉप किया है। इस बार साहिबगंज जिले के देव तिवारी ने बाजी मारी है। देव ने 500 में से 481 अंक हासिल कर झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। देव +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल के छात्र हैं। उनके पिता का नाम संजय तिवारी है।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर लिस्ट 2025

रैंकनाममार्क्सस्कूल का नाम
1देव तिवारी481+2 जेके हाई स्कूल, राजमहल
2प्रेरणा कुमारी470आर एन +2 हाई स्कूल, पद्मा
3सूरज कुमार दास466+2 जेके हाई स्कूल, राजमहल
3कुमारी ऋतम्वारा 466उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कुम्हरलालो
4श्रेया आनंद  464आर एन +2 हाई स्कूल, पद्मा
अनन्य पाल463उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
5उषा रानी 463राजकीय इंटर कॉलेज, बालूमाथ
5शिवानी कुमारी  463डॉ एएन +2 हाई स्कूल, कैरो, लोहरदगा
6तनु प्रिया शाही461आर एन शाही प्रोजेक्ट +2 एचएस, गोविंदपुर
7स्वीटी बरनवाल  460उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, केंदुआदेवीपुर
7आयुषी कुमारी  460उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
7तन्नु कुमारी 460उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
7लीपा गराई  460एलबीएस +2 हाई स्कूल, जयपुरा
7शान प्रताप सिंह  460सेंट जेवियर्स कॉलेज
7आलोक कुमार दास 460यूपी +2 बीपी हाई स्कूल, भैया
8अभिया शर्मा 459उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
8मीनू पॉल  459तारामणि मेमोरियल +2 एचएस, कराडुबा, घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम)
9रईस शेख  458राजकीय +2 विद्यालय, सोनारायथारी
10तृषा प्रमाणिक 457+2 जेके हाई स्कूल, राजमहल

झारखंड बोर्ड की कोशिश है कि टॉपरों को जल्द सम्मानित किया जाए और कंपार्टमेंट एग्जाम देने वाले छात्रों की परीक्षा और परिणाम भी समय पर आएं ताकि वे भी उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकें।