Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आ गया है। छात्र अपना स्कोर jacresults.com पर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से देख सकते हैं। पास प्रतिशत, टॉपर्स और जिलों का प्रदर्शन जैसे डिटेल भी शेयर किए गए हैं।
JAC 12th Arts Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज, 5 जून 2025 को झारखंड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट घोषित कर दिया है। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई और 2:15 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया, जहां से स्टूडेंट्स अपना झारखंड बोर्ड आर्ट्स रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।
JAC 12th Arts Result 2025 Direct Link
JAC 12th Arts Result 2025 Direct Link Digilocker
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 95.62% स्टूडेंट्स पास
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार कुल 95.62% छात्र पास हुए हैं, जो कि पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है। साल 2024 में आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 93.16% था, जबकि इस बार यह आंकड़ा 95.62% तक पहुंच गया है, जो कि रिजल्ट में आई बढ़त को दर्शाता है।
रोल नंबर और रोल कोड की मदद से देखें अपना झारखंड बोर्ट इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025
इस साल लाखों छात्रों ने JAC 12वीं आर्ट्स की परीक्षा दी थी, जो 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी। अब छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
यहां चेक करें JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025
JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर उपलब्ध है-
JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 कैसे देखें– स्टेप बाय स्टेप गाइड
- सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।
- JAC 12th Arts Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Roll Code और Roll Number भरें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी ले लें।
- डिजीलॉकर पर रजिस्टर छात्रों के लिए भी मार्कशीट उपलब्ध रहेगी। वे results.digilocker.gov.in पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं।
JAC 12वीं रिजल्ट 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या शेयर किया गया?
JAC के चेयरमैन ने झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025 के साथ-साथ अन्य महत्वूपर्ण जानकारियां भी शेयर कीं जिसमें-
- कुल पास प्रतिशत
- जिलेवार प्रदर्शन
- लड़कियों और लड़कों का रिजल्ट कंपेरिजन
2024 में झारखंड बोर्ड आर्ट्स रिजल्ट में किन जिलों ने मारी थी बाजी– टॉप 5 जिले
जिला-पास प्रतिशत
सिमडेगा-98.83%
खूंटी-97.80%
कोडरमा-97.48%
गुमला-96.92%
हजारीबाग-96.77%
झारखंड बोर्ड आर्ट्स रिजल्ट से जुड़ी जरूरी सलाह
रिजल्ट चेक करने से पहले अपने रोल नंबर और रोल कोड को तैयार रखें। वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण स्लो होने की संभावना है, धैर्य रखें। आगे की एडमिशन प्रक्रिया या नौकरी आवेदन के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट जरूरी रहेगा।
JAC 12th Arts Result 2025 compartment exam: दो विषयों में फेल हुए छात्रों को मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका
झारखंड बोर्ड की 12वीं आर्ट्स परीक्षा में जो छात्र दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट्स जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएंगी। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन भी उतनी ही सख्ती और पारदर्शिता से किया जाएगा, जैसे मुख्य बोर्ड परीक्षा होती है। JAC बोर्ड की यह कोशिश रहेगी कि कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्दी जारी किया जाए, ताकि छात्रों को कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।