IIT Bombay Admission 2025: IIT Bombay भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है। जानिए यहां के B.Tech कोर्स, कुल सीटें, फीस स्ट्रक्चर, हॉस्टल खर्च और प्लेसमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी। IIT Bombay में 2025 में एडमिशन लेने वालों के लिए जरूरी अपडेट। 

IIT Bombay B.Tech Admission 2025: जब भी भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है IIT यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का। और IITs में भी अगर टॉप पर कोई है, तो वो है IIT Bombay। हर साल लाखों स्टूडेंट्स JEE Advanced क्लियर करके इस इंस्टीट्यूट में दाखिले का सपना देखते हैं। वजह भी साफ है, यहां से B.Tech करने वाले स्टूडेंट्स को लाखों-करोड़ों के पैकेज मिलते हैं और दुनिया की टॉप कंपनियों से जॉब ऑफर आते हैं। अगर आप भी IIT Bombay को अपना सपना मानते हैं, तो जानिए इसके इतिहास से लेकर कोर्स, सीटें, फीस और हॉस्टल खर्च तक की हर जरूरी जानकारी।

IIT Bombay की शुरुआत कब हुई?

IIT Bombay की स्थापना 1958 में हुई थी और इसकी नींव देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी। ये संस्थान आज 67 साल का हो चुका है और लगभग 550 एकड़ में फैला हुआ है। महाराष्ट्र का ये सबसे बड़ा टेक्निकल कैंपस है और भारत के सभी IITs में से दूसरे नंबर पर सबसे बड़ा है।

IIT Bombay में कौन-कौन से कोर्स होते हैं?

IIT Bombay में अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा और पीएचडी लेवल के कई टेक्निकल और साइंस कोर्स कराए जाते हैं। B.Tech लेवल पर मिलने वाले प्रमुख कोर्स-

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • एनर्जी इंजीनियरिंग
  • फिजिक्स इंजीनियरिंग
  • एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • B.S. इन मैथ्स और केमिस्ट्री

IIT Bombay में B.Tech की कितनी सीटें हैं?

2025 के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, IIT Bombay में B.Tech की कुल 1006 सीटें हैं। इनमें सबसे ज्यादा डिमांड कंप्यूटर साइंस की है, जिसकी 170 सीटें हैं (जिनमें से 68 जनरल कैटेगरी के लिए हैं)। इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सबसे ज्यादा सीटें हैं कुल 169।

IIT Bombay की फीस और हॉस्टल खर्च कितना है?

  • एडमिशन के समय वन टाइम फीस: ₹10,000
  • हर सेमेस्टर की ट्यूशन फीस: लगभग ₹1,00,000
  • चार साल की कुल फीस: करीब ₹8 लाख

IIT Bombay हॉस्टल फीस (प्रति सेमेस्टर)

  • हॉस्टल चार्ज: ₹8,300
  • बिजली और पानी: ₹4,000
  • हॉस्टल एमेनिटी फंड: ₹1,900
  • मेस सिक्योरिटी (वन टाइम): ₹3,000

IIT Bombay क्यों है स्टूडेंट्स की पहली पसंद?

IIT Bombay का स्टूडेंट्स की पहली पसंद में होने के पीछे यहां का शानदार प्लेसमेंट्स और लाखों से करोड़ों तक के पैकेज हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल कंपनियों से डायरेक्ट ऑफर, टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन में लीडर। प्रोफेशनल ग्रोथ और पर्सनल डेवलपमेंट के ढेरों मौके इसे खास बनाते हैं।

अगर आपका सपना है बड़ी सैलरी, टॉप कंपनी और बेस्ट इंजीनियरिंग एजुकेशन, तो IIT Bombay एक परफेक्ट ऑप्शन है। लेकिन इसके लिए चाहिए मजबूत तैयारी और जबरदस्त मेहनत। JEE Advanced क्लियर करने के बाद ये सपना हकीकत बन सकता है। जोसा कांउसलिंग 2025 में शामिल होकर आप IIT Bombay में बीटेक एडमिशन पाने का सपना पूरा कर सकते हैं।