- Home
- Career
- Education
- जानिए शुभांशु शुक्ला को, फैमिली से छुपकर दिया था NDA एग्जाम, अब ISS की ओर उड़ान
जानिए शुभांशु शुक्ला को, फैमिली से छुपकर दिया था NDA एग्जाम, अब ISS की ओर उड़ान
Shubhanshu Shukla Life Facts: शुभांशु शुक्ला, ISRO स्ट्रोनॉट, 10 जून 2025 को Axiom Mission 4 पर ISS के लिए उड़ान भरेंगे। जानिए कारगिल युद्ध से प्रेरित होकर NDA वायुसेना में शामिल हुए शुभांशु शुक्ला का एजुकेशन, करियर और इंटरेस्टिंग लाइफ फैक्ट्स।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
शुभांशु शुक्ला का एजुकेशन, करियर और रोचक फैक्ट्स
भारत के पहले ISRO अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 10 जून 2025 को Axiom Mission 4 पर International Space Station (ISS) के लिए उड़ान भरने वाले हैं। वह पहले भारतीय हैं जो ISRO के तहत अंतरिक्ष यात्रा करेंगे। जानिए उनके जीवन के कुछ रोचक फैक्ट्स, एजुकेशन और करियर के बारे में, जो उनकी सफलता की कहानी को और भी प्रेरणादायक बनाते हैं।
शुभांशु शुक्ला का शुरुआती जीवन और एजुकेशन
शुभांशु शुक्ला का जन्म लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिटी मोंटेसरी स्कूल से की। वह पढ़ाई में हमेशा आगे रहे और बचपन से ही उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करने का संकल्प लिया था।
कारगिल युद्ध से मिली NDA में शामिल होने की प्रेरणा
शुभांशु शुक्ला की प्रेरणा का एक बड़ा कारण 1999 का कारगिल युद्ध था, जिससे वह बहुत प्रभावित हुए थे। इस युद्ध ने उन्हें देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। UPSC की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने National Defence Academy (NDA) में दाखिला लिया और B.Sc. Computer Science की डिग्री हासिल की।
शुभांशु शुक्ला का करियर: एयर फोर्स से अंतरिक्ष तक
शुभांशु शुक्ला ने अपनी करियर की शुरुआत भारतीय वायुसेना से की थी। उन्होंने Flying Officer के रूप में वायुसेना में कमीशन लिया और बाद में Test Pilot के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उनके पास करीब 2,000 घंटे का उड़ान अनुभव है और वह कई प्रकार के फाइटर जेट्स उड़ा चुके हैं।
वायुसेना के लड़ाकू विमान से की थी उड़ान की शुरुआत
शुभांशु का सपना हमेशा से देश की सेवा करने का था, और उन्होंने अपनी उड़ान की शुरुआत वायुसेना के लड़ाकू विमान से की। उनके बारे में यह बात मशहूर है कि वह एक combat leader और अनुभवी पायलट हैं।
ISRO के पहले अंतरिक्ष यात्री बनने की कहानी, जो जा रहे ISS
शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की योजना Axiom Mission 4 के तहत 10 जून 2025 को शुरू होगी। इस मिशन में वह SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर International Space Station (ISS) जाएंगे। यह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि वह ISRO के पहले अंतरिक्ष यात्री होंगे जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचेंगे।
इंटरनेशनल मिशन और NASA के साथ सहयोग
NASA और ISRO के बीच Axiom Mission 4 पर सहयोग बढ़ रहा है। इस मिशन में Peggy Whitson, जो पहले NASA के अंतरिक्ष यात्री रह चुकी हैं, अंतरिक्ष यात्रा की कमान संभालेंगी। शुभांशु शुक्ला के साथ Poland और Hungary के अंतरिक्ष यात्री भी होंगे, जो ISS पर पहली बार यात्रा करेंगे।
बहन की शादी का फंग्शन छोड़कर गए थे NDA एग्जाम देने
साल 2001 में जब शुभांशु शुक्ला की बड़ी बहन शुचि की शादी थी, उस दिन वो कुछ घंटों के लिए घर से गायब हो गए। घर वाले नाराज थे, शादी का माहौल था और शुभांशु का अचानक यूं चले जाना सबको चौंका गया। रात 11 बजे वो थके-हारे साइकिल से लौटे और बस एक लाइन कही “अब बताइए क्या करना है?”।
NDA फॉर्म भरने के लिए दोस्त से लिए थे पैसे उधार
किसी को नहीं पता था कि शुभांशु शुक्लाअपनी बहन की शादी का इंपोर्टेंट फग्शन छोड़ कर कहां गए थे। बाद में जब उन्होंने NDA एग्जाम क्लियर किया, तब जाकर राज खुला कि उसी दिन वो गुपचुप NDA परीक्षा देने गए थे। यहां तक कि फॉर्म भरने के लिए उन्होंने एक दोस्त से पैसे उधार लिए थे क्योंकि घर में बताने की हिम्मत नहीं हुई।