सार

GSEB SSC Result 2025 Out: गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे gseb.org पर जारी कर दिए गए हैं। कुल 83.08% छात्र हुए पास हुए हैं। लड़कियों का पर्फॉर्मेंस इस बार भी लड़कों से बेहतर है। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है।

Gujarat Board Class 10 Result 2025 Out: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। लाखों छात्रों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था और अब वो अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं। GSEB SSC Result 2025 देखने के लिए छात्रों को अपनी सीट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल छात्र अपने मार्क्स चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

GSEB SSC Result 2025 Direct link

Gujarat Board Class 10 Result 2025 पास प्रतिशत

इस बार करीब 7 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 के बीच किया गया था। कुल 762485 रेगुलर छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 746892 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 620532 ने सफलता प्राप्त की है। इस बार का कुल पास प्रतिशत 83.08% रहा है, जो पिछले साल के 82.56% की तुलना में 052% बेहतर है। इस साल कुल 989 स्कूलों का रिजल्ट 100% रहा, यानी इन स्कूलों के सभी छात्र पास हुए। वहीं दूसरी तरफ 87 स्कूलों में एक भी छात्र पास नहीं हो सका, जिससे करीब 4165 छात्रों पर असर पड़ा।

Gujarat Board Class 10 Result 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर

इस साल परीक्षा में 3,42,173 लड़कियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 2,98,519 लड़कियां पास हुईं। वहीं, 4,04,719 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 3,22,013 लड़के पास हुए। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.24% रहा जबकि लड़कों का 79.56% रहा। यानि लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.68% प्रतिशत अधिक है। जिन छात्रों के एक या दो विषयों में नंबर कम आए हैं या जो पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए जल्द ही पूरक परीक्षा (supplementary exams) का आयोजन करेगा, जिसकी तारीखें और अन्य जानकारी GSEB की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

GSEB Gujarat 10th Results 2025: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको ‘GSEB SSC Result 2025’ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना सीट नंबर और मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अब आप चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें, ताकि आगे काम आ सके।

GSEB Gujarat 10th Results 2025: पासिंग मार्क्स

ध्यान देने वाली बात ये है कि गुजरात बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। छात्र नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि पूरक परीक्षा या अन्य अपडेट्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी समय पर मिलती रहे।