सार

Gujarat Board 10th Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कुल पास प्रतिशत 83.08% रहा, लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर है। जिलों के रिजल्ट की बात करें तो बनासकांठा जिला टॉप पर है।

Gujarat Board SSC Class 10th Result 2025 Topper List: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज यानी 8 मई 2025 को सुबह 8 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत 83.08% रहा, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 87.24% और लड़कों का 79.56% दर्ज किया गया है।

Gujarat Board Class 10th Result 2025 Pass Percentage Boys vs Girls: लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत

GSEB गुजरात बोर्ड एसएससी कक्षा 10वीं का रिजल्ट लड़कियों का पास प्रतिशत

  • उपस्थित लड़कियों की संख्या: 342173
  • पास लड़कियों की संख्या: 298519
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 87.24%

GSEB गुजरात बोर्ड एसएससी कक्षा 10वीं का रिजल्ट में लड़कों का पास प्रतिशत

  • उपस्थित लड़कों की संख्या: 404719
  • पास हुए लड़कों की संख्या: 322013
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 79.56%

GSEB गुजरात बोर्ड 2025 एसएससी कक्षा 10वीं में 6,20,532 छात्र पास

इस साल कुल 7,62,485 रेगुलर छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,46,892 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 6,20,532 छात्र पास हुए। परीक्षा 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

  • रजिस्टर्ड रेगुलर स्टूडेंटस की संख्या: 762485
  • उपस्थित रेगुलर स्टूडेंट्स की संख्या: 746892
  • पास रेगुलर स्टूडेंट्स की संख्या: 620532

GSEB Gujarat Board SSC Class 10th Result District Wise: बनासकांठा जिला टॉप पर

अगर जिलों की बात करें तो बनासकांठा जिला सबसे आगे रहा, जहां पास प्रतिशत 89.29% रहा। उसके बाद मोरबी 88.78% और नर्मदा 88.40% के साथ टॉप पर रहे। बोटाड और गांधीनगर में भी क्रमश: 87.71% और 87.44% छात्र पास हुए।

  • बनासकांठा: 89.29%
  • मोरबी: 88.78%
  • नर्मदा: 88.40%
  • बोटाद: 87.71%
  • गांधीनगर: 87.44%

GSEB Gujarat Board SSC Class 10th Result: 989 स्कूलों का रिजल्ट 100%

रिजल्ट में एक और खास बात यह रही कि इस साल 989 स्कूलों का रिजल्ट 100% रहा, यानी इन स्कूलों में सभी छात्र पास हुए। वहीं 87 स्कूलों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा जहां कोई भी छात्र पास नहीं हो सका, जिससे करीब 4,165 छात्र प्रभावित हुए।

Gujarat Board Class 10th Result Grade Wise: 28,055 छात्रों को मिला A1 ग्रेड

ग्रेड वाइज आंकड़ों की बात करें तो इस साल कुल 28,055 छात्रों को A1 ग्रेड मिला है। A2 ग्रेड पाने वाले छात्र 86,459 रहे, वहीं B1 ग्रेड के साथ 1,24,274 और B2 ग्रेड में 1,52,084 छात्र पास हुए। C1 और C2 ग्रेड में क्रमश: 1,45,444 और 78,137 छात्रों को सफलता मिली, जबकि केवल 6,066 छात्रों को D ग्रेड मिला।

  • A1: 28055
  • A2: 86459
  • B1: 124274
  • B2: 152084
  • C1: 145444
  • C2: 78137
  • D: 6066
  • E1*: 13

Gujarat Board Class 10th Result Topper List: बोर्ड ने नहीं घोषित किए टॉपर्स के नाम

इस बार भी बोर्ड ने टॉपर्स के नाम घोषित नहीं किए हैं। छात्रों की प्राइवेसी और मानसिक दबाव से बचाने के लिए बोर्ड अब कुछ वर्षों से यह नीति अपना रहा है।

Gujarat Board Class 10th Result Subject Wise: अंग्रेजी में सबसे ज्यादा 92.58% छात्र पास

विषयवार बात करें तो अंग्रेजी में सबसे ज्यादा 92.58% छात्र पास हुए। गुजराती विषय में पास प्रतिशत 81.79% रहा, हिंदी में 76.47%, मराठी में 77.61%, उर्दू में 80.99% और उड़िया में 88.28% छात्र पास हुए।

  • गुजराती: 81.79%
  • हिंदी: 76.47%
  • मराठी: 77.61%
  • अंग्रेजी: 92.58%
  • उर्दू: 80.99%
  • उड़िया: 88.28%

Gujarat Board Class 10th Result 2025 Supplementary Exam: परीक्षा में फेल छात्रों के पास सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का मौका

जो छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके हैं या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे जून 2025 में आयोजित होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा (Best of Two) में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के अलावा छात्र अपना रिजल्ट व्हाट्सएप पर भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजना होगा।