सार

CISCE ISC Result 2025 Pass Percentage: CISCE ने ISC 12वीं के नतीजे घोषित किए। 99.02% पास प्रतिशत रहा। पिछले साल से रिजल्ट अच्छा हुआ है। हालांकि लड़कियों ने इस बार फिर से बाजी मार ली है और लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

CISCE ISC Result 2025 Pass Percentage: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आज, 30 अप्रैल 2025 को ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 99,551 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 98,578 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इस बार कुल पास प्रतिशत 99.02% रहा है, जो कि पिछले साल से 0.83% ज्यादा है। खास बात यह रही कि लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।

CISCE ISC Results 2025: लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 0.81 प्रतिशत ज्यादा

इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% रहा। यह साफ दिखाता है कि छात्राएं लगातार शैक्षणिक मोर्चे पर मजबूत पकड़ बना रही हैं। पिछले साल यानी 2024 में ISC का कुल पास प्रतिशत 98.19% था, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% और लड़कों का पास प्रतिशत 97.53% था।

ISC Result 2025 जरूरी आंकड़े

  • कुल परीक्षार्थी: 99,551
  • कुल पास हुए छात्र: 98,578
  • कुल पास प्रतिशत: 99.02%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 99.45%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 98.64%

CISCE ISC Results 2025: आईएससी रीजन वाइज पास प्रतिशत

उत्तर: 98.97%

पूर्व: 98.76%

पश्चिम: 99.72%

दक्षिण: 99.76%

विदेशी: 100%

ऐसे चेक करें CISCE ISC रिजल्ट 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cisce.org या results.cisce.org
  • होमपेज पर ‘ISC Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना यूनीक ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रखें

CISCE ISC Results 2025 Direct Link to Check

SMS से भी चेक कर सकते हैं CISCE ISC रिजल्ट 2025 (CISCE result via SMS)

अगर वेबसाइट स्लो हो या नेटवर्क इश्यू हो, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट जान सकते हैं।

  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
  • टाइप करें: ISC
  • इसे भेजें 09248082883 पर
  • कुछ ही देर में रिजल्ट SMS के रूप में आ जाएगा

CISCE ISC रिजल्ट 2025  Recheck की सुविधा कब तक?

CISCE ने बताया है कि जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे 30 अप्रैल से 4 मई 2025 तक रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

CISCE ISC बोर्ड परीक्षा 2025 पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (ISC minimum passing marks 2025)

ISC परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में नंबर कम आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जुलाई 2025 में किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी जल्द ही cisce.org पर जारी की जाएगी। CISCE ISC रिजल्ट 2025 में जहां लड़कियों ने फिर से बाजी मारी, वहीं कुल पास प्रतिशत भी 99% के पार रहा है। रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट, रीचेक विंडो और सप्लीमेंट्री एग्जाम से जुड़ी जानकारी के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए।