सार
CISCE ICSE ISC Results 2025 Declared: CISCE ने ICSE और ISC के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र cisce.org और results.cisce.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।
CISCE ICSE, ISC Result 2025 Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 30 अप्रैल 2025 को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिया है। जो छात्र CISCE 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको चाहिए होगा- यूनीक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड आप अपना रिजल्ट इन दो ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकते हैं- cisce.org और results.cisce.org, नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी छात्र अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
CISCE ICSE and ISC results 2025 Direct link to check
CISCE ICSE, ISC Result 2025 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
- ICSE या ISC रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना यूनीक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा।
- डिटेल्स भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपनी डिटेल्स चेक करें और रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट ले लें।
DigiLocker पर CISCE ICSE, ISC Result 2025 कैसे चेक करें?
अगर आप DigiLocker के जरिए रिजल्ट देखना चाहते हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करें-
- results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- CISCE सेक्शन पर क्लिक करें।
- ICSE (कक्षा 10) के लिए “Get Class X Result” और ISC (कक्षा 12) के लिए “Get Class XII Result” चुनें।
- अब अपना इंडेक्स नंबर, यूनीक आईडी, और जन्मतिथि भरें।
- सबमिट करें और स्क्रीन पर रिजल्ट देखें।
CISCE Improvement Exam में कौन हो सकता है शामिल?
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 2025 में ही जुलाई में होने वाली सुधार परीक्षा (Improvement Exam) में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, इसमें अधिकतम दो विषयों की परीक्षा दी जा सकती है। इसके लिए डिटेल्स जल्द ही CISCE की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।
CISCE 10वीं, 12वीं रिजल्ट के नंबर से असंतुष्ट हैं तो रीचेकिंग भी है विकल्प
अगर आपको लगता है कि आपके अंकों में गड़बड़ी हो सकती है, तो आप रीचेकिंग के लिए 30 अप्रैल से 4 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। एक बार विंडो बंद हो गई तो कोई रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं होगी। सभी रीचेक के रिजल्ट एक साथ वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।
पिछले सालों की पास परसेंटेज (ICSE)
2024 – 98.19%
2023 – 98.94%
2022 – 99.97%
2021 – 99.98%
2020 – 99.33%