BPSC New Vacancy 2025: बीपीएससी 71वीं परीक्षा में 34 नए पद जुड़कर कुल 1298 पद हो गए हैं। परीक्षा की तिथि भी बदलकर 10 सितंबर 2025 कर दी गई है। आवेदन 30 जून तक करें। जानें इस भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट डिटेल में।
BPSC 71st CCE 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया में 34 नए पदों को शामिल कर लिया है, जिसके बाद अब कुल पदों की संख्या 1298 हो गई है। पहले 14 पद जोड़े गए थे और अब नए नोटिफिकेशन के अनुसार 34 और पद बढ़ा दिए गए हैं। इस संबंध में BPSC ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि 30 मई 2025 को जारी विज्ञापन के बाद अलग-अलग विभागों से 34 नई रिक्तियों की अनुशंसा मिली है, जिन्हें अब इस परीक्षा में जोड़ा गया है।
BPSC 71वीं भर्ती 2025: नए जोड़े गए पोस्ट की डिटेल्स
पद का नाम | विभाग | पदों की संख्या |
उप–विभागीय पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग | कल्याण पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग | 27 पद |
सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषागार) | समाज कल्याण विभाग | 2 पद |
सहायक निदेशक (बाल संरक्षण इकाई) | समाज कल्याण विभाग | 2 पद |
सहायक निबंधक | सहकारिता विभाग | 2 पद |
सहायक निदेशक (दिव्यांग सशक्तिकरण कोषागार) | समाज कल्याण विभाग | 1 पद |
BPSC 71st CCE 2025 परीक्षा की नई तारीख
BPSC 71वीं भर्ती 2025 प्रारंभिक परीक्षा पहले 30 अगस्त 2025 को होनी थी, लेकिन अब आयोग ने इसे बदलकर 10 सितंबर 2025 कर दिया है।
BPSC 71वीं भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट और प्रक्रिया
BPSC 71वीं CCE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।
BPSC 71वीं भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन, क्या है पात्रता?
BPSC 71वीं भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। महिला उम्मीदवारों और SC/ST/OBC वर्ग को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी गई है।
BPSC 71st CCE 2025: एप्लीकेशन पीस
बीपीएससी 71वीं भर्ती के लिए आवेदन करने जा रहे कैंडिडेट्स को तय आवेदन शुल्क भी भरनी होगी। कैटेगरी वाइज एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹600 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि बिहार राज्य की महिलाएं, SC, ST, दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹150 रूपए फीस भरनी होगी। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यमों- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग या ऑफलाइन चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
BPSC 71st CCE 2025 How to Apply: आवेदन कैसे करें?
- BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- "Apply Online" सेक्शन में जाएं और "BPSC 71st CCE 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।
अगर आप बिहार सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो BPSC 71वीं परीक्षा 2025 आपके लिए शानदार मौका है। अब पदों की संख्या बढ़कर 1298 हो चुकी है, जिससे चयन की संभावना और बढ़ गई है।