टमाटर देसी है या विदेशी? जानिए UPSC इंटरव्यू के सिंपल दिखने वाले 5 खतरनाक सवाल
Most Tricky UPSC Interview Questions: यहां हैं UPSC इंटरव्यू में पूछे जाने वाले 5 ट्रिकी सवाल, जो देखने में आसान लेकिन जवाब में समझ, विवेक और तार्किक सोच की परीक्षा लेते हैं। जानिए इनके स्मार्ट जवाब।

सवाल: AQI क्या होता है?
जवाब: AQI का पूरा नाम Air Quality Index है। यह हवा की गुणवत्ता को मापने का एक सूचकांक है, जिससे यह पता चलता है कि हवा मानव स्वास्थ्य के लिए कितनी सुरक्षित या हानिकारक है। भारत में AQI जारी करने की जिम्मेदारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की होती है।
सवाल: पुलिस सर्विसेज के लोग यूनिफॉर्म क्यों पहनते हैं?
जवाब: यूनिफॉर्म का पहला उद्देश्य अनुशासन और संगठनात्मक पहचान बनाए रखना है। दूसरा, यूनिफॉर्म से पुलिसकर्मी आम जनता के लिए आसानी से पहचान योग्य होते हैं, जिससे लोग कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
सवाल: प्रथा और पंरपरा में क्या अंतर है?
जवाब: प्रथा सामान्यतः धर्म या सामाजिक नियमों से जुड़ी होती है, जिनका कोई न कोई धार्मिक या सांस्कृतिक आधार होता है। वहीं परंपरा वह व्यवहार या रीति है, जो अतीत में किसी कारण से शुरू हुई, लेकिन समय के साथ उसका मूल कारण स्पष्ट न रहने पर भी समाज द्वारा लगातार अपनाई जाती रही है।
सवाल: ज्ञान और विवेक में क्या अंतर है?
जवाब: ज्ञान का अर्थ है किसी विषय या तथ्य की जानकारी होना। जबकि विवेक उस ज्ञान का सही समय, सही परिस्थिति और सही तरीके से उपयोग करने की क्षमता है। संक्षेप में, ज्ञान जानकारी है और विवेक समझ।
सवाल: टमाटर देसी है या विदेशी?
जवाब: टमाटर मूल रूप से दक्षिण अमेरिका का पौधा है। इसका सबसे पहले व्यवस्थित उत्पादन मेक्सिको में हुआ था। 16वीं सदी में पुर्तगाली व्यापारियों के माध्यम से टमाटर भारत पहुंचा, इसलिए वैज्ञानिक दृष्टि से यह विदेशी फसल मानी जाती है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

