जंगल और वन में क्या अंतर है? UPSC इंटरव्यू में पूछे गए 5 सबसे ट्रिकी सवाल
UPSC Interview Tricky Questions: यूपीएससी इंटरव्यू के ट्रिकी सवालों के जरिए पैनल उम्मीदवार की बेसिक नॉलेज और लॉजिकल थिंकिंग परखता है। यहां पढ़ें 5 आसान दिखने वाले लेकिन सोचने पर मजबूर करने वाले यूपीएससी इंटरव्यू के ट्रिकी सवाल और जवाब।

सवाल 5: बच्चों को पढ़ाए जाने वाले टेबल को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब: बच्चों को पढ़ाए जाने वाले टेबल को हिंदी में पहाड़ा कहा जाता है। पहाड़ा सिखाने का सबसे प्रभावी तरीका है बच्चों में गुणा और जोड़ की समझ विकसित करना। जब बच्चा यह समझ लेता है कि संख्याएं कैसे जुड़ती और गुणा होती हैं, तो वह पहाड़ा भूलने पर भी खुद से उसे दोबारा बना सकता है।
सवाल: नया जिला बनाने का अधिकार किसके पास होता है?
जवाब: भारत में नया जिला बनाने का अधिकार राज्य सरकार (State Government) के पास होता है। संविधान में जिलों के गठन का सीधा उल्लेख नहीं है, इसलिए यह विषय राज्य की प्रशासनिक शक्ति के अंतर्गत आता है। राज्य सरकार अपनी प्रशासनिक जरूरतों, जनसंख्या, क्षेत्रीय सुविधा और विकास को ध्यान में रखते हुए नया जिला बना सकती है।
सवाल: मेहंदी लगाने के बाद हाथ लाल क्यों हो जाते हैं?
जवाब: मेहंदी में लॉसोन (Lawsone) नामक नैचुरल कैमिकल पाया जाता है। जब मेहंदी त्वचा पर लगाई जाती है, तो यह त्वचा में मौजूद केराटिन प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया करता है। इस रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हाथों पर लाल से गहरा भूरा रंग उभर आता है।
सवाल: GI टैग क्या होता है और इसे क्यों दिया जाता है?
जवाब: GI टैग का फुल फॉर्म Geographical Indication Tag होता है। यह टैग किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र से जुड़े उत्पाद को दिया जाता है, जिसकी गुणवत्ता, पहचान या विशेषता उस स्थान के कारण होती है। GI टैग का उद्देश्य लोकल उत्पादों को कानूनी संरक्षण देना, नकली उत्पादों को रोकना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान बनाना होता है, जैसे बनारसी साड़ी या दार्जिलिंग चाय।
सवाल: जंगल और वन में क्या अंतर होता है?
जवाब: वन (Forest) और जंगल (Jungle) शब्द आमतौर पर एक जैसे समझे जाते हैं, लेकिन प्रशासनिक और वैज्ञानिक दृष्टि से इनमें अंतर है। वन वह क्षेत्र हो सकता है जिसे सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया हो और जहां मानव द्वारा वृक्षारोपण या विकास संभव हो। जबकि जंगल, वन का ही विस्तृत और प्राकृतिक स्वरूप होता है, जो बिना प्राकृतिक रूप से विकसित होता है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

