MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • DU Recruitment 2026: 12 कॉलेजों में 600 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

DU Recruitment 2026: 12 कॉलेजों में 600 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

DU Assistant Professor Vacancy 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों में करीब 600 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। मार्च में नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना। जानें योग्यता, UGC NET नियम, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Feb 11 2026, 01:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
डीयू के 12 कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द
Image Credit : Getty

डीयू के 12 कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द

दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 12 कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े असिस्टेंट प्रोफेसर के पद अब भरने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि मार्च में इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इन कॉलेजों में काफी समय से स्थायी शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिससे पढ़ाई का बोझ गेस्ट फैकल्टी पर था। अब स्थायी नियुक्तियां होने से छात्रों को बेहतर और नियमित पढ़ाई का फायदा मिलेगा।

26
980 से ज्यादा पद खाली, गेस्ट फैकल्टी के भरोसे पढ़ाई
Image Credit : Getty

980 से ज्यादा पद खाली, गेस्ट फैकल्टी के भरोसे पढ़ाई

इन 12 कॉलेजों में कुल स्वीकृत पदों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन इनमें से करीब 980 पद लंबे समय से खाली हैं। स्थायी शिक्षकों की कमी के कारण अधिकतर क्लासेस गेस्ट टीचर्स के सहारे चल रही थीं। इससे न सिर्फ शिक्षकों पर दबाव बढ़ा, बल्कि छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। अब 600 पदों पर भर्ती की शुरुआत से हालात में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

Related Articles

Related image1
JEE Main 2026 Session 1 Result: फाइनल आंसर की जल्द, जानिए कब आयेगा रिजल्ट? लेटेस्ट अपडेट
Related image2
Sarkari Naukri Alert: 8,000+ पद, उम्र 18-32 साल, जानिए कहां-कहां मौके
36
डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: क्या होंगी योग्यता और चयन प्रक्रिया?
Image Credit : social media

डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: क्या होंगी योग्यता और चयन प्रक्रिया?

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही UGC NET पास होना चाहिए। हालांकि, जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी है, उन्हें NET से छूट मिलेगी। चयन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। इंटरव्यू में विषय की समझ, पढ़ाने का तरीका और रिसर्च अनुभव को खास महत्व दिया जाएगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा।

46
DU असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
Image Credit : Getty

DU असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय या संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जारी होने वाला नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और जरूरी जानकारी सही-सही भरें। मार्कशीट, डिग्री, NET PhD सर्टिफिकेट और फोटो जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी अपने पास जरूर सुरक्षित रखें।

56
दिल्ली विश्वविद्यालय के किन 12 कॉलेजों में है वैकेंसी?
Image Credit : Getty

दिल्ली विश्वविद्यालय के किन 12 कॉलेजों में है वैकेंसी?

दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े जिन 12 कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है-

  1. आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज
  2. इंदिरा गांधी कॉलेज
  3. आदिति महाविद्यालय
  4. केशव महाविद्यालय
  5. सिस्टर निवेदिता कॉलेज
  6. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज
  7. डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज
  8. महाराजा अग्रसेन कॉलेज
  9. महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन
  10. शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज
  11. राजगुरु कॉलेज
  12. भास्कराचार्य कॉलेज
66
गवर्निंग बॉडी बनने से मिली डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को रफ्तार
Image Credit : Getty

गवर्निंग बॉडी बनने से मिली डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को रफ्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पहले प्रशासनिक कारणों से अटकी हुई थी। खासकर कई कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी का गठन नहीं होने से नियुक्तियां आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। अब विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली सरकार मिलकर गवर्निंग बॉडी बनाने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इसमें दोनों पक्षों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिससे भविष्य में भर्ती प्रक्रिया रुकने की संभावना कम हो जाएगी।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
नौकरी रिक्ति
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image2
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image3
JEE Main 2026 Session 1 Result: फाइनल आंसर की जल्द, जानिए कब आयेगा रिजल्ट? लेटेस्ट अपडेट
Recommended image4
AI कभी भी नहीं छीन पाएगा आपसे ये 5 नौकरियां! वजह जानकर डर हो जाएगा खत्म
Recommended image5
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Related Stories
Recommended image1
JEE Main 2026 Session 1 Result: फाइनल आंसर की जल्द, जानिए कब आयेगा रिजल्ट? लेटेस्ट अपडेट
Recommended image2
Sarkari Naukri Alert: 8,000+ पद, उम्र 18-32 साल, जानिए कहां-कहां मौके
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved