45 पैसे में 10 लाख का फायदा! ट्रेन टिकट बुक करते समय ये गलती कभी मत करना
IRCTC Travel Insurance: ट्रेन टिकट बुक करते समय छोटी गलती बड़ा नुकसान बन सकती है। मुरैना के रवि कुमार शर्मा ने सिर्फ 45 पैसे का ट्रैवल इंश्योरेंस लिया, जिससे उनकी फैमिली को 10 लाख रुपए का कानूनी हक मिला। जानें टिकट बुकिंग पर इंश्योरेंस कैसे लें...
15

Image Credit : Asianet News
ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?
- सिर्फ 45 पैसे में आप लाखों रुपए तक का सेफ्टी कवच पा सकते हैं।
- मौत, स्थायी पूर्ण अपंगता, आंशिक अपंगता और दुर्घटना में अस्पताल खर्च को कवर करता है।
- हादसे की स्थिति में तुरंत कानूनी हक दिलाने में मदद करता है।
25
Image Credit : Getty
रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस से कितना फायदा होता है?
- सिर्फ 0.35-0.45 पैसे का मामूली प्रीमियम देकर आप अपनी और अपने परिवार की फाइनेंशियल सेफ्टी तय कर सकते हैं।
- अगर सफर के दौरान दुर्भाग्यवश मौत हो जाती है, तो आपके नॉमिनी को 10 लाख रुपए तक की बीमा राशि मिलती है।
- किसी दुर्घटना के कारण स्थायी पूरी अपंगता होने पर भी 10 लाख रुपए तक की रकम मिलती है।
- अगर सिर्फ कुछ अंग प्रभावित हों यानी स्थायी आंशिक अपंगता हो, तो 7.5 लाख रुपए तक का कवर मिलता है।
- अस्पताल में इलाज या दवाइयों के खर्च के लिए भी 2 लाख रुपए तक की राशि क्लेम की जा सकती है।
35
Image Credit : Meta AI
ट्रेन टिकट बुक करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस कैसे लें?
- IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें।
- ट्रेन और सफर की तारीख भरें।
- पैसेंजर डिटेल्स भरने के बाद पेमेंट पेज पर जाएं।
- स्क्रीन पर 'Travel Insurance' ऑप्शन दिखेगा। इसके सामने YES या टिक (✔) करें।
- 35-45 पैसे कट जाएंगे।
- नॉमिनी का नाम, उम्र और रिलेशन वाला फॉर्म भरें।
- सभी जानकारी चेक करके पेमेंट पूरा करें।
- टिकट कंफर्म होते ही इंश्योरेंस ऑटोमेटिक एक्टिव हो जाएगा।
- पॉलिसी डिटेल SMS-ईमेल पर मिल जाएगी।
45
Image Credit : Meta AI
अगर हादसा हो जाए तो क्लेम कैसे करें?
- टिकट IRCTC से ऑनलाइन (e-ticket) होना चाहिए।
- ट्रैवल इंश्योरेंस का विकल्प YES होना चाहिए।
- हादसा उसी ट्रेन और तारीख पर होना चाहिए।
- SMS या ईमेल में मिली बीमा कंपनी की जानकारी नोट करें।
- पॉलिसी नंबर और क्लेम हेल्पलाइन नोट करें।
- जल्द से जल्द बीमा कंपनी को फोन, ईमेल या वेबसाइट से सूचना दें।
- सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, मेडिकल रिपोर्ट, अस्पताल बिल, डिस्चार्ज स्लिप।
- किसी भी दुर्घटना में मृत्यु प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, GRP-रेलवे पुलिस रिपोर्ट जमा करें।
- बीमा कंपनी का क्लेम फॉर्म भरें, ट्रेन नंबर और हादसे की डिटेल्स दें।
- डॉक्यूमेंट्स जमा होने के बाद बीमा कंपनी क्लेम की जांच करती है।
- स्वीकृत राशि सीधे नॉमिनी के बैंक खाते में भेज दी जाती है।
55
Image Credit : Getty
ट्रेन टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- यह इंश्योरेंस IRCTC टिकट बुकिंग के समय ऑप्शनल होता है।
- इसका प्रीमियम सिर्फ 0.35-0.45 पैसे है।
- ट्रेन टिकट बुक करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस पर हमेशा टिक करें।
- हादसे की स्थिति में 45 पैसे का बीमा भी लाखों का सुरक्षा कवच बन सकता है।
- परिवार की सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस लेना न भूलें, यह सबसे छोटा और सबसे बड़ा कदम है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।
Latest Videos

