- Home
- Business
- Silver Rate Today: चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, ₹2,550 में मिल रहा मात्र 10 ग्राम, जानें अपने शहर का हाल
Silver Rate Today: चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, ₹2,550 में मिल रहा मात्र 10 ग्राम, जानें अपने शहर का हाल
Silver Price Today: आज 15 अप्रैल को चांदी ने एक बार फिर चौंका दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और डॉलर की सुस्ती से चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। हालत ये है कि मात्र 10 ग्राम के लिए आपको ₹2,550 तक खर्च करने पड़ सकते हैं। देखें सिटीवाइज रेट्स...

चांदी महंगी क्यों हो रही है?
चांदी की कीमतों में इस उछाल के पीछे मुख्य रूप से विदेशी बाजार के दो बड़े कारण हैं। पहला अमेरिकी डॉलर दुनियाभर की करेंसी के मुकाबले कमजोर हुआ है, जिससे निवेशकों के लिए चांदी खरीदना सस्ता हो गया है। दूसरा बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली सीजफायर की उम्मीदें हैं। बाजार को लग रहा है कि अगर इनके बीच बातचीत सफल रही, तो महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी और इसी उम्मीद में चांदी की चमक बढ़ गई है।
चांदी आज कहां सबसे महंगी है?
देशभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण भारत के शहर चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बिक रही है। चेन्नई में आज 1 किलो चांदी का भाव ₹2,60,000 तक पहुंच गया है। यानी यहां 10 ग्राम चांदी के लिए आपको ₹2,600 चुकाने होंगे।
दिल्ली-एनसीआर में आज चांदी के दाम
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों जैसे नोएडा और गुरुग्राम में चांदी के दाम फिलहाल स्थिर लेकिन ऊंचे बने हुए हैं। दिल्ली में आज चांदी ₹2,55,000 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। यहां 10 ग्राम चांदी का भाव ₹2,550 है। नोएडा और गुरुग्राम में भी लगभग यही रेट्स चल रहे हैं।
मुंबई और पुणे में चांदी की कीमत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी चांदी के तेवर तीखे हैं। मुंबई में आज चांदी का भाव ₹2,55,000 प्रति किलो है। ट्रेडर्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में चांदी जिस तरह $80 के ऊपर ट्रेड कर रही है, उसे देखते हुए घरेलू बाजार में भी फिलहाल बड़ी गिरावट की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
पटना और लखनऊ में चांदी के रेट आज क्या हैं?
उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े बाजारों की बात करें तो लखनऊ और पटना में भी चांदी ₹2.55 लाख प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है। इन शहरों में छोटे खरीदारों के लिए 100 ग्राम चांदी का भाव ₹25,500 के आसपास चल रहा है। वहीं 10 ग्राम चांदी के लिए ₹2,550 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
IBJA की तरफ से क्या अपडेट्स हैं?
भारतीय सर्राफा बाजार के बेंचमार्क यानी IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के अनुसार, आज सुबह 99.9% शुद्ध चांदी का बेस प्राइस ₹2,36,981 प्रति किलो तय किया गया है। ध्यान रहे कि ज्वेलरी की दुकानों पर जब आप जाते हैं, तो इस बेस प्राइस के ऊपर मेकिंग चार्ज और GST भी जुड़ता है, जिससे फाइनल रेट थोड़ा बढ़ जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई चांदी की कीमतें स्थानीय सर्राफा बाजार, कमोडिटी मार्केट (MCX) और IBJA द्वारा जारी आंकड़ों पर आधारित हैं। इन कीमतों में जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, इसलिए अपने शहर और ज्वेलर के अंतिम बिल में अंतर हो सकता है। यह जानकारी सिर्फ सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश की सलाह न मानें। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने एक्सपर्ट या वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

