Online Gold Investment: रामनवमी के शुभ अवसर पर अगर आप बैंक या बाजार बंद होने के कारण सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो 'डिजिटल गोल्ड' आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसे सिर्फ 100 रुपए में खरीद सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए डिजिटल सोना खरीदने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और डिजिटल गोल्ड के फायदें... 

Gold Investment on Ram Navami: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी आज धूमधाम से मनाई जा रही है। भारत में इस दिन को न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश 'अक्षय' (कभी न खत्म होने वाला) फल देता है। अक्सर लोग रामनवमी पर सोना खरीदना चाहते हैं, लेकिन बैंक की छुट्टी और सर्राफा बाजार बंद होने की वजह से मन मार कर रह जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अब सोना खरीदने के लिए आपको घर से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है? आप अपने स्मार्टफोन से महज 100 रुपए में शुद्ध 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

100 रुपए में सोना कैसे खरीद सकते हैं?

आजकल लोग डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) में निवेश कर रहे हैं, जो एक मॉर्डन तरीका है। इसमें आप सोने के सिक्के या गहने के बजाय 'वैल्यू' खरीदते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत शुद्धता की गारंटी होती है। आपको 99.9% शुद्ध 24K सोना मिलता है। इसे आपको अलमारी में छिपाने की जरूरत नहीं, यह पूरी तरह इंश्योर्ड (Insured) तिजोरियों में सेफ रहता है। अगर आपके पास हजारों का बजट नहीं है, तो भी आप 100 रुपए, 500 रुपए या अपनी मर्जी के छोटे अमाउंट से शुरुआत कर सकते हैं।

रामनवमी पर डिजिटल गोल्ड क्यों?

  1. भले ही फिजिकल दुकानें बंद हों, डिजिटल गोल्ड की कीमतें अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से लाइव अपडेट होती हैं। आप सही भाव देख कर खरीद सकते हैं।
  2. जब आप गहने खरीदते हैं, तो 10-20% मेकिंग चार्ज लग जाता है। डिजिटल गोल्ड में यह झंझट नहीं है, आपका पूरा पैसा सोने की वैल्यू में जाता है।
  3. आपको सोना बेचने के लिए दुकान पर लाइन नहीं लगानी। आप एक क्लिक पर इसे बेचकर पैसा सीधे अपने बैंक अकाउंट में पा सकते हैं।

100 रुपए में सोना खरीदने के 2 सबसे आसान तरीके

1. UPI ऐप्स

आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में यूपीआई (PhonePe, Google Pay, Paytm) ऐप्स हैं। ऐप में जाकर 'Gold' सेक्शन में जितने का सोना लेना है डालें और पेमेंट कर दें। आपका सोना तुरंत आपके 'डिजिटल वॉलेट' में जमा हो जाएगा।

2. गोल्ड ETF

अगर आप शेयर मार्केट में दिलचस्पी रखते हैं, तो गोल्ड ETF (Exchange Traded Funds) सबसे बेस्ट हो सकता है। इसमें मेकिंग चार्ज नहीं लगता और आप इसे कभी भी लाइव मार्केट रेट पर बेच सकते हैं।

मोबाइल से सोना कैसे खरीदें? स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • अपना PhonePe, Google Pay या Paytm ऐप ओपन करें।
  • 'Wealth' या 'Gold' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • शुद्धता चुनें। हमेशा 24K Gold का विकल्प चुनें।
  • अमाउंट जैसे ₹100 या ₹500 जो भी चाहें भरें (आप चाहें तो ग्राम में भी खरीद सकते हैं)।
  • पहली बार खरीदारी पर सामान्य डिटेल्स KYC के लिए भरें और UPI से पेमेंट कर दें।
  • पेमेंट होते ही आपको एक इनवॉइस मिलेगा और आपके 'गोल्ड वॉलेट' में ग्राम्स अपडेट हो जाएंगे।

निवेश से पहले 3 सावधानियां

  1. डिजिटल गोल्ड की हर खरीद पर 3% GST लगता है, यानी 100 रुपए में आपको 97 रुपए का सोना मिलेगा।
  2. कुछ प्लेटफॉर्म्स सोना खरीदने के 48-72 घंटों के भीतर उसे बेचने की अनुमति नहीं देते, इसे जरूर चेक करें।
  3. जब आपके पास पर्याप्त ग्राम जमा हो जाएं (जैसे 0.5 ग्राम या 1 ग्राम), तो आप मामूली मेकिंग चार्ज देकर इसे अपने घर पर फिजिकल सिक्के के रूप में भी मंगवा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। इसे निवेश की सलाह न माना जाए। डिजिटल गोल्ड या किसी भी अन्य वित्तीय साधन में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और प्लेटफॉर्म के नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ें।