रतन टाटा के अंतिम दर्शन के दौरान ईशा अंबानी के हंसते हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जब गणमान्य व्यक्ति टाटा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे थे, तब ईशा का हंसना विवाद का विषय बन गया है।
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पत्नी श्लोका मेहता के साथ आकाश अंबानी, आमिर खान और तमाम नेता और उद्योगपति पहुंचे।
Tata संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने बुधवार देर रात अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रतन टाटा की लीडरशिप में ग्रुप ने दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की की। टाटा ग्रुप का बिजनेस आज दुनियाभर के कई देशों में फैला हुआ है।
भारतीयता, मेक इन इंडिया को दशकों पहले शुरू करके दुनिया के लिए मिसाल बने उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है।
टाटा ग्रुप की परोपकारी संस्थाओं का एक ग्रुप है। जिसका रेवेन्यू 13 लाख करोड़ रुपए है। पूरे टाटा ग्रुप में इसकी हिस्सेदारी 66% है। इसके तहत आने वाले सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास ही इसकी 52% हिस्सेदारी है।