- Home
- Business
- Old Gold Exchange Policy: पुरानी टूटी चूड़ियों के बदले नई ज्वेलरी? सुनार की 'हिडन कटौती' से ऐसे बचें
Old Gold Exchange Policy: पुरानी टूटी चूड़ियों के बदले नई ज्वेलरी? सुनार की 'हिडन कटौती' से ऐसे बचें
Gold Jewelry Exchange Rules: आज सोने की कीमतों में फिर तेजी आई है। दाम बढ़ते ही कई लोग पुरानी टूटी चूड़ियां या गहने बदलकर नई डिजाइन लेने का प्लान बनाने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वो 'हिडन कटौती' जिसे समझ लिया तो हजारों के नुकसान से बच सकते हैं।

पिघलाने के नाम पर 'खेल'
जब आप पुरानी टूटी चूड़ियां सुनार को देते हैं, तो वह कहता है कि इसे पिघलाकर (Melting Loss) शुद्धता चेक करनी होगी। यहीं से खेल शुरू होता है। कई बार सुनार पिघलाने के बाद 2 से 4 परसेंट वजन 'कचरा' या 'टांका' (Solder) बताकर काट लेते हैं। इससे बचने के लिए हमेशा अपने सामने सोना पिघलवाएं और वजन करवाएं। अगर ज्वेलरी हॉलमार्क वाली है, तो ज्यादा कटौती के लिए मना करें।
शुद्धता की मार
आज सोने का भाव ₹1.52 लाख के पार है, लेकिन यह रेट 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) का है। आपकी चूड़ियां या गहने अक्सर 22 कैरेट के होते हैं। सुनार पुरानी ज्वेलरी को 20 या 18 कैरेट का बताकर भाव और कम कर देते हैं। इससे बचने के लिए नजदीकी 'कैरेट मीटर' सेंटर पर जाकर पहले खुद शुद्धता (Purity Test) चेक करवा लें। सुनार की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मेकिंग चार्ज का दोहरा नुकसान
पुराना सोना देकर नया गहना लेने में आप दो बार पैसे लुटाते हैं। पुराने गहने बनवाते वक्त जो मजदूरी (Making Charges) दी थी, वह एक्सचेंज के समय जीरो हो जाती है। नए गहने पर आपको फिर से भारी मेकिंग चार्ज (अक्सर 15% से 25%) देना पड़ता है। इसके बचना है, तो कोशिश करें कि पुराने सोने के बदले गोल्ड कॉइन या बिस्किट लें और बाद में जब मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट का ऑफर आए, तब गहने बनवाएं।
सोने का दाम आज कितना है?
आज, 21 अप्रैल 2026 को सोने के दाम ने एक बार फिर छलांग लगा दी है। IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,52,155 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो 20 अप्रैल की कीमत से करीब 60 रुपए ज्यादा है।
सोना सबसे महंगा कितना तक हुआ?
इस साल अब तक सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1.52 लाख रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले जनवरी 2026 के आखिरी में सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच कर रिकॉर्ड बना दिया था।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई सोने की कीमतें (Gold Rates) IBJA के अनुसार हैं और यहां बताए गई एक्सचेंज पॉलिसी बाजार के सामान्य नियमों पर आधारित है। सोने के भाव हर शहर और ज्वेलर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। पुरानी ज्वेलरी बदलने या नया सोना खरीदने से पहले अपने भरोसेमंद ज्वेलरी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें और शुद्धता (Purity) की जांच सरकारी मान्यता प्राप्त सेंटर पर ही कराएं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

