सार

वेलेंटाइन डे पर शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी 102 अंक गिर गया। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Share Market Crash Reason: वेलेंटाइन डे वाले दिन भी शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया। सेंसेक्स जहां 200 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी में भी 102 अंकों की गिरावट रही। इस दौरान एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति 7 लाख करोड़ रुपए घट गई। सबसे ज्यादा घाटा स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों को हुआ। BSE का मिडकैप इंडेक्स 2.5% जबकि स्मॉलकैप 3.54 प्रतिशत की गिरावट पर बंद हुए।

7 लाख करोड़ रुपए डूबे

14 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपए के नीचे आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी सत्र में यानी 13 फरवरी को 407 लाख करोड़ रुपए था। यानी एक ही दिन में निवेशकों की करीब 7 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति स्वाहा हो गई।

14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा मार्केट कैप

भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ चुका है, जो पिछले 14 महीनों का निचला स्तर है। इससे पहले 4 दिसंबर, 2023 को भारत का मार्केट कैप 5.14 ट्रिलियन डॉलर पर था। तब से अब तक इसमें 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

2 रुपए के पान से बना धनवान! कहानी उस शख्स की जिसने खड़ी कर दी 2500 Cr की कंपनी

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इनमें सबसे ज्यादा गिरावट अडानी पोर्ट्स में दिखी जो 4.2% टूट गया। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, NTPC, टाटा स्टील, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एक्सिस बैंक, टेक महिन्द्रा, कोटक बैंक, एल एंड टी, जोमैटो, एसबीआई, पावरग्रिड, टाइटन, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।

3320 शेयर टूटे, 681 उछले

शुक्रवार 14 फरवरी को BSE पर लिस्टेड 4083 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 681 जहां हरे निशान पर बंद हुए, वहीं 3320 शेयर रेड जोन में क्लोज हुए। इसके अलावा 82 शेयर फ्लैट बंद हुए। बढ़ने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, ICICI Bank, इन्फोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक शामिल हैं।

ये भी देखें : 

6200 Cr का ठेका, अब कौन रोकेगा इस सरकारी कंपनी के शेयर को!

तिजोरी भरनेवाला मल्टीबैगर! 50 Cr का ठेका मिलने के बाद तो रुकने वाला नहीं ये शेयर