इस हफ्ते 20 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं, जिनमें टाटा, एशियन पेंट्स और ICICI प्रूडेंशियल जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। निवेशकों को ₹27 से ₹75 तक डिविडेंड मिल सकता है।
Ex Dividend Stocks This Week: शेयर बाजार में कमाई के लिहाज से ये हफ्ता बेहद शानदार रहने वाला है। इस हफ्ते एक-दो नहीं, बल्कि 20 शेयर एक्स-डिविडेंड होने जा रहे हैं। 9 से 13 जून के बीच जिन दिग्गज कंपनियों के शेयर एक्स डिविडेंड होंगे, उनमें Tata Chemicals, Tata Elxsi Ltd, Tata Investment, Asian Paints, ICICI Prudential Life Insurance और Trent Ltd शामिल हैं।
इस हफ्ते एक्स डिविडेंड होने वाले स्टॉक्स और रिकॉर्ड डेट
शेयर का नाम | डिविडेंड प्रति शेयर | रिकॉर्ड डेट |
Nalco Ltd | 1 रुपए | 9 जून |
Johnson Conrols | 15 रुपए | 10 जून |
Asian Paints | 20.55 रुपये | 10 जून |
Tata Investment | 27 रुपये | 10 जून |
Tata Elxsi | 75 रुपए | 11 जून |
Tata Chemicals | 11 रुपए | 12 जून |
Trent Ltd | 5 रुपए | 12 जून |
JK Lakshmi Cement | 6.50 रुपए | 12 जून |
Indian Bank | 16.25 रुपए | 10 जून |
ACC Ltd | 7.5 रुपए | 13 जून |
Adani Enterprises | 1.3 रुपए | 13 जून |
Adani Ports and SEZ | 7 रुपए | 13 जून |
Apcotex industires | 4.50 रुपए | 13 जून |
Canara Bank | 4 रुपए | 13 जून |
Piramal Enterprises | 11 रुपए | 13 जून |
Indegene Ltd | 2 रुपए | 13 जून |
Ambuja Cements | 2 रुपए | 13 जून |
JM Financial | 2.7 रुपए | 13 जून |
ICICI Prudential Life Insurance | 0.85 रुपए | 12 जून |
Adani Total Gas | 0.25 रुपये | 13 जून |
निवेशकों को मिलेगा 15 से 75 रुपए तक डिविडेंड
बता दें कि 9 से 13 जून के बीच एक्स डिविडेंड होने वाले शेयरों में मोटी कमाई का मौका है। यहां तक कि कुछ कंपनियां तो शेयरधारकों को 15 रुपए से लेकर 75 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देनेवाली हैं। लेकिन इसके लिए शर्त यही है कि आपके पास रिकॉर्ड डेट तक संबंधित कंपनी के स्टॉक होना जरूरी है। अगर आप रिकार्ड डेट के बाद शेयर में खरीदारी करते हैं तो डिविडेंड पाने के हकदार नहीं होंगे।
(Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश तमाम जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट की राय जरूर लें)