घर का राशन मिलेगा 20% सस्ता: अपनाएं ये 6 आसान Tricks
Monthly Grocery Saving Tips : आजकल किसी घर का सबसे बड़ा खर्च राशन-ग्रॉसरी है। हर महीने हजारों रुपए आटा, दाल, चावल, तेल और सब्जियों में निकल जाते हैं। लेकिन अगर कुछ ट्रिक्स अपनाकर आप ये सारा सामान 20% तक सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
1. थोक में करें शॉपिंग
छोटे पैकेट में सामान महंगे मिलते हैं। अगर आप महीने का राशन एक साथ लेते हैं तो आप अच्छा-खासा डिस्काउंट पा सकते हैं। जैसे- किराने की दुकान से Loose चावल या दाल लें तो यह पैक्ड सामान से ₹5–10/kg सस्ता पड़ सकता है। इसलिए होलसेल मार्केट या अपनी लोकल मंडी से खरीदारी करें।
2. ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म्स से स्मार्ट शॉपिंग करें
BigBasket, Blinkit, JioMart और Amazon Pantry जैसे प्लेटफॉर्म हर हफ्ते जबरदस्त डिस्काउंट देते हैं। इनका फायदा उठाने के लिए कूपन कोड या फर्स्ट टाइम यूजर ऑफर यूज करें। JioMart पर 'Buy More Save More' जैसे ऑफर आते हैं। वहीं, अमेजन पर 'Subscribe & Save' से हर महीने बढ़िया छूट पा सकते हैं।
3. UPI या क्रेडिट कार्ड ऑफर्स का फायदा उठाएं
आजकल कई बैंक और UPI ऐप्स खास ऑफर देते हैं। जैसे- SBI या ICICI कार्ड से शॉपिंग पर 5–10% कैशबैक, PhonePe या Paytm UPI से ट्रांजैक्शन पर वाउचर और Amazon Pay Balance से पेमेंट करने पर बोनस रिवॉर्ड। इनका फायदा उठाकर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।
4. फैमिली या फ्रेंड्स के साथ मिलकर करें शॉपिंग
अगर आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर थोक में ग्रॉसरी या राशन खरीदें, तो डील और भी सस्ती पड़ती है। जैसे 25Kg आटे का पैकेट करीब 1,100 रुपए में आता है। लेकिन अगर दो लोग मिलकर 50 Kg वाला पैकेट लें तो वही 1 हजार रुपए से भी कम में आ सकता सकता है, क्योंकि ज्यादा खरीदारी पर ज्यादा छूट मिल सकता है।
5. महीने की शुरुआत में नहीं, बीच में ग्रॉसरी खरीदें
अक्सर महीने की शुरुआत में दुकानदारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्राइस हाई होते हैं। लेकिन महीने के बीच या आखिर में ‘स्टॉक क्लियरेंस’ के नाम पर भारी-भरकम छूट दी जाती है। 'Clearance Sale' या 'Month-End Deals' का फायदा जरूर उठाएं।
6. Cashback और Reward Apps का यूज करें
कुछ शानदार ऐप्स जैसे CRED, CashKaro या MagicPin आपको खरीदारी के बाद रिवॉर्ड्स या कैशबैक देते हैं। आप बाद में इसी पैसे से और सामान ले सकते हैं या बैंक में ट्रांसफर भी कर सकते हैं।